Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

इलाहाबाद और कानपुर जंक्शन होंगे नीलाम, 150 से 200 करोड़ है कीमत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। सरकार ने अपने पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) परियोजनाओं के तहत देश के सबसे प्रमुख रेलवे स्टेशनों को नीलामी करने की योजना बनाई है, जिसमें इन स्टेशनों का पुनर्विकास करना शामिल है। मीडिया रिपोट्र्स की माने तो ऑनलाइन नीलामी 28 जून को होगी, जिसमें यूपी के दो स्टेशनों कानपुर जंक्शन और इलाहाबाद जंक्शन की बोली लगाई जाएगी।

कानपुर जंक्शन के लिए नीलामी का आधार मूल्य 200 करोड़ और इलाहाबाद का 150 करोड़ रुपए तय किया गया है। इस नीलामी के परिणाम 30 जून को घोषित किए जाएंगे।

पहले चरण में यानि 28 जून को कानपुर सेंट्रल, इलाहाबाद, उदयपुर, चेन्नई सेंट्रल, बेंगलुरु, लोकमान्य तिलक (टर्मिनस) मुंबई, पुणे, थाणे, विशाखापट्नम, हावड़ा, कामाख्या, फरीदाबाद, जम्मू तवी, बैंगलोर छावनी, भोपाल, मुंबई सेंट्रल (मुख्य), बोरीवली और इंदौर आदि स्टेशनों की नीलामी हो सकती है।

रेलवे मंत्री सुरेश प्रभु ने पिछले महीने कहा था कि भारत अपने सबसे बड़ी पीपीपी परियोजनाओं को नीलामी करने की योजना बना रहा है, जो 30,000 करोड़ रुपए के न्यूनतम निवेश पर देश के 25 सबसे प्रमुख रेलवे स्टेशनों के पुनर्निर्माण पर जोर देता है। पुनर्विकास के तहत ही नीलामी में स्टेशन हासिल करने वालों को स्टेशनों, होटल, मॉल, मल्टीप्लेक्स और अन्य भवनों पर बुनियादी ढांचे को सुधारने की अनुमति दी जाएगी।

नीलामी में बोली जीतने वाले को रेलवे स्?टेशन 45 साल की लीज पर दिया जाएगा। रेलवे इन स्टेशनों पर टिकटिंग, सुरक्षा, पार्सल सर्विस और ट्रेनों के संचालन की जिम्?मेदारी पहले की तरह ही संभालती रहेगी। निजी कंपनियों को स्टेशन के आसपास की जमीन विकसित करने के लिए दी जाएगी। जहां वह होटल, मॉल, और अन्य कॉमर्शियल यूनिट बनाएंगी।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending