Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

आज से इन पांच शहरों में रोज बदलेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

Published

on

Loading

नई दिल्ली। देश के पांच शहरों में अब पेट्रोल-डीजल के दाम सोना-चांदी के समान रोज बदलेंगे। दरअसल सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने एक मई से पांच शहरों में परिवर्तनशील ईंधन मूल्य निर्धारण पायलट परियोजना लागू कर दी। इसके तहत ईंधन कीमतें रोज बदलेंगी, जिससे वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सामना किया जा सके। मौजूदा समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की समीक्षा प्रत्येक 15 दिन पर होती है।

ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोशिएशन के अध्यक्ष अजय बंसल ने इस महीने की शुरुआत में कहा कि परिवर्तनशील ईंधन मूल्य की पायलट परियोजना का निर्णय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान के द्वारा तीन तेल विपणन कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक में लिया गया। इन कंपनियों में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम शामिल हैं।

इंडियन ऑयल के अधिकारी ने कहा कि कीमतें पांच शहरों के 109 केंद्रों पर हर मध्यरात्रि बदलेंगी। इसमें पुडुचेरी, दक्षिण भारत के विशाखापत्तनम, पश्चिम में उदयपुर, पूर्व में जमशेदपुर और उत्तर में चंडीगढ़ शामिल हैं।

इस परियोजना के तहत कंपनियां कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर हर रोज परिवहन ईंधन के कीमत में बदलाव करेंगी। परिवर्तनशील तेल मूल्य व्यवस्था कई विकसित देशों में लागू है।

बंसल ने संवाददाताओं से कहा कि इस कदम से जमाखोरी बढ़ सकती है और भ्रम से बचने के लिए इसे पूरे भारत में शुरू करना चाहिए।

नेशनल

अमरोहा की रैली में बोले पीएम मोदी, ‘मोहम्मद शमी का कमाल पूरी दुनिया ने देखा’

Published

on

Loading

अमरोहा। पीएम मोदी ने अमरोहा के गजरौला में एक जनसभा को संबोधित किया। पीएम ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बना, तो सपा-कांग्रेस दोनों पार्टियों में प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकरा दिया। ये लोग आए दिन राम मंदिर और सनातन आस्था को गालियां दे रहे हैं। अभी रामनवमी पर प्रभु रामलला का भव्य सूर्य तिलक हुआ है। आज जब पूरा देश राममय है। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्ति करने वालों को सार्वजनिक रूप से पाखंडी कहते हैं।

इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद शमी की जमकर तारीफ की। दरअसल मोहम्मद शमी अमरोहा के ही रहने वाले हैं। पीएम मोदी ने कहा, अमरोहा केवल ढोलक ही नहीं, देश का डंका भी बजाता है। उन्होंने कहा, ‘‘क्रिकेट वर्ल्ड कप में भाई मोहम्मद शमी ने जो कमाल किया वो पूरी दुनिया ने देखा है। खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए केंद्र सरकार ने उन्हें अर्जुन पुरस्कार दिया है और योगी सरकार यहां के युवाओं के लिए स्टेडियम भी बनवा रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अमरोहा की एक ही थाप है- कमल छाप और अमरोहा का एक ही स्वर है- फिर एक बार मोदी सरकार।’’

आपको बता दें कि जब भारतीय टीम को वर्ल्ड कप फाइलन में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। उस दौरान पीएम ने भारतीय क्रिकेट टीम से मुलाकात की थी। इस दौरान पीएम मोदी ने शमी से भी मुलाकात की थी। उन्होंने शमी की पीठ थपथपाई थी और उनसे बात भी की थी। पीएम मोदी का ये वीडियो उस दौरान काफी वायरल हुआ था।

अपने भाषण में आगे पीएम मोदी ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव देश के भविष्य का चुनाव है। इस चुनाव में आप का एक एक वोट भारत के भाग्य को सुनिश्चित करने वाला है। भाजपा गांव, गरीब के लिए बड़े विजन और बड़े लक्ष्यों के साथ आगे बढ़ रही है लेकिन इंडिया गठबंधन के लोगों की सारी शक्ति गांव, देहात को पिछड़ा बनाने में लगती है। इस मानसिकता का सबसे बड़ा नुकसान अमरोहा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश जैसे क्षेत्रों को उठाना पड़ा है।

Continue Reading

Trending