Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अभिनेता बनना चाहते हैं सलमान के बहनोई आयुष

Published

on

Loading

 

अभिनेता-फिल्मकार अरबाज खान का कहना है कि उनके बहनोई आयुष शर्मा अभिनेता बनना चाहते हैं। वह नहीं जानते कि ऐसा कब और कैसे होगा। आयुष शर्मा और अरबाज एवं सुपरस्टार सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान हाल ही में परिणय सूत्र में बंधे हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या अर्पिता के पति बॉलीवुड में आने के इच्छुक हैं? अरबाज ने कहा, “आयुष बहुत आकर्षक युवक हैं। उनकी फिल्मों में दिलचस्पी है और वह अभिनेता बनना चाहते हैं। उनका लांच कब और कैसे होगा, इस बारे में हम नहीं जानते। मैं उनके अच्छे भाग्य की कामना करता हूं। चलिए देखते हैं, क्या होता है।”

अरबाज इन दिनों अपने प्रोडक्शन की आगामी फिल्म ‘डॉली की डोली’ के प्रचार में व्यस्त हैं। अभिषेक डोगरा निर्देशित इस फिल्म में सोनम कपूर और राजकुमार राव मुख्य भूमिका में हैं।

अभिनय से शुरुआत कर फिल्म निर्देशन और निर्माण क्षेत्र में कदम रखने वाले अरबाज का कहना है कि उन्होंने अभिनय नहीं छोड़ा है, बल्कि इससे एक ब्रेक लिया है।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending