Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अनिल कपूर ने की भाई संजय कपूर की तारीफ, कहा- मैं उनके सीरियल का फैन

Published

on

Loading

मुंबई | दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर ने कहा है कि वह अपने छोटे भाई संजय के एक आजीवन प्रशंसक हैं। अनिल (60) ने सोमवार को ट्विटर पर संजय की उनके शो ‘दिल संभल जा जरा’ के लिए तारीफ की, जिसके साथ वह टेलीविजन में कदम रखने जा रहे हैं।

 

अनिल ने ट्वीट किया, दिल संभल जा जरा के बारे में इतनी अच्छी चीजें सुनने से बहुत खुशी हुई। मैं खुद संजय कपूर का आजीवन प्रशंसक हूं और अब इस शो का भी हो गया हूं।

Image result for dil sambhal ja zara serial

‘दिल संभल जा जरा’ में संजय अनंत माथुर नामक शख्स की भूमिका निभा रहे हैं। वह एक खुशहाल पारिवारिक व्यक्ति हैं, जो एक कम उम्र की लड़की अहाना (स्मृति कालरा) के प्यार में पड़ जाता है।

Image result for dil sambhal ja zara serial

अनिल फिलहाल अभिनेत्री ऐश्वर्य राय बच्चन के साथ अपनी आगामी फिल्म फन्ने खान की शूटिंग में व्यस्त हैं।

Image result for dil sambhal ja zara serial

 

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending