Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, दो की मौत कई घायल

Published

on

Loading

-बिलग्राम कन्नौज मार्ग पर हुआ हादसा कई गंभीर
-गंगा स्नान को जा रहे थे ग्रामीण व महिलाएं
मनोज तिवारी

हरदोई। गंगा स्नान के लिए जा रही ग्रामीणों व महिलाओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे दो लोगों मौके पर ही मौत हो गयी जबकि करीब चालीस लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को इलाज के लिए बिलग्राम सीएचसी के साथ जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद इलाके में कोहराम मचा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र बघौली के बन्नापुर गाँव से करीब चार दर्जन ग्रामीणों महिलाओं व बच्चों को लेकर गाँव का ही रामबिलास पुत्र मैकूलाल अपने नए ट्रैक्टर ट्राली से गंगा स्नान को लेकर राजघाट जा रहा था।

कोतवाली बिलग्राम क्षेत्र मे बिलग्राम कन्नौज मार्ग पर जब ट्रैक्टर ट्राली जलालपुर गाँव के पास पहुंची तो चालक ने अपना नियंत्रण वाहन से खो दिया जिससे ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गयी। इस हादसे मे सरजू 70 पुत्र हेमनाथ व बिमला 40 पत्नी तौले की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि करीब तीन दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

ट्रैक्टर-ट्राली पलटे ही कोहराम मच गया। वाहन पलटते देख आसपास के लोग मौके की ओर भागे और ट्राली के नीचे दबे लोगों को किसी तरह से बाहर निकालने मे मदद करने लगे। मामले की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकलवाया और एंबुलेंस की मदद से उनको इलाज के लिए बिलग्राम के सरकारी अस्पताल भिजवाया। यहाँ से कई को नाजुक अवस्था मे जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया।

जिला अस्पताल मे आशा (30) पत्नी गजराज रामकुमारी (35) पत्नी रूपलाल गिरीन्द्रपाल (15) पुत्र बलवंत अनुराधा (17) पुत्री राजेश भजनू (65) पुत्र नन्हू छोटी (65) पत्नी टीकाराम शिवकुमारा (70) पत्नी मैकू पच्चों (70) पत्नी बद्री बिट्टी देवी (45) पत्नी रामबिलास नीतू (11) पुत्री रामबिलास रामकली (70) पत्नी तिलकू रामबिलास (45) पुत्र मैकूलाल आरती (15) पुत्री रामबिलास को भर्ती कराया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है। कोतवाल ने दो लोगों के मरने की पुष्टि की है। हादसे से कोहराम मचा है।

अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत
बिलग्राम(हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र मे एक सड़क हादसे मे एक वृद्ध की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे मे लिया है। घटना से कोहराम मचा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर निवासी मैकूलाल 85 अपने घर से सड़क के किनारे किसी कम से जा रहा था। अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है।

उत्तर प्रदेश

फतेहपुर सीकरी में बोले सीएम योगी- माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने वालों को वोट के लिए तरसा दीजिए

Published

on

Loading

फतेहपुर सीकरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन जनता को संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन कर अपने संबोधन की शुरुआत की।

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस-सपा और बसपा पर जोरदार हमला बोला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस सपा और बसपा ने गरीबों के हकों पर डाका डालते थे इसलिये जनधन अकाउंट नहीं खोलने देते थे। ये लोग जनता को रसोई गैस के लिए तरसाते थे। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर थे क्योंकि किसान सम्मान निधि जैसी कोई योजना नहीं थी। गरीब सर्दी में ठिठुरने के लिए मजबूर होता था और बरसात मे भूखा सो जाता था। सीएम योगी ने केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि चार करोड़ गरीबों को मकान मिल गए। 12 करोड़ किसानो को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है। दस करोड़ परिवारों को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस का कनेक्शन मिला है।

योगी आदित्यनाथ ने रैली में कहा, “ब्रजभूमि का नंबर आने वाला है। अयोध्या और काशी ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है। अब बारी ‘ब्रजभूमि’ की है। अब विकास के लिए आपको कोई तरसाने की हिम्मत नहीं कर पाएगा। अब आगरा में भी एयरपोर्ट बन रहा है। आपने देखा होगा राम नवमी के दिन भगवान राम सूर्य तिलक हुआ था। एक तरफ कांग्रेस, सपा, बसपा थी, राम जन्मभूमि के लिए कहते थे कि क्या सबूत है कि राम का जन्म अयोध्या में हुआ। इन दलों ने कहा था राम और कृष्ण तो हैं ही नहीं। जैसे की इस सृष्टि से पहले कांग्रेस, सपा और बसपा ही पैदा हो गए थे बाकी तो कोई हुआ ही नहीं था। कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग गरीबों के हकों पर डकैती डालते थे, इसलिए जनधन अकाउंट नहीं खुलने देते थे। जब आपको मौका मिला तब आपने कुछ किया नहीं। जब मौका मिला, ये माफिया और अपराधी को अपने गले का हार बनाकर प्रदेश के व्यापारी और बेटी की सुरक्षा में सेंध लगा रहे थे।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस,सपा, बसपा, देख रहे हैं न, सभी लोग माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। इनको बोलो कि जाओ वोट तो कमल निशान को जाएगा। तुमलोगों को पांच साल की छुट्टी दे रहे हैं फतिहा पढ़ो खूब।” आदित्यनाथ ने कहा, “अगर आप विरासत का सम्मान करते हैं तो जिन लोगों ने राम और कृष्ण पर प्रश्न खड़े किए थे आप उनको वोट के लिए तरसा दीजिए। जिन्होंने विकास की योजनाओं के लिए आपको तरसाया था, गंगा जल के लिए आपको तरसाया था। उनको वोट के लिए तरसा दीजिए।” उन्होंने कहा, “जातिवाद के नाम पर बांटने वाले लोग देश को कमजोर करना चाहते हैं। इन लोगों से सावधान रहिए। देखो अयोध्या में राम लला का दर्शन करवा रहे हैं तो माफिया और अपराधी का राम नाम सत्य भी करवा रहे हैं। दोनों काम एक साथ चल रहा है।”

Continue Reading

Trending