Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

महिला वॉलीबॉल : रियो में भिड़ेंगे रूस और ब्राजील

Published

on

महिला वॉलीबॉल, रियो डी जेनेरियो में ओलम्पिक खेल, महिला वॉलीबॉल में भिड़ेंगे रूस और ब्राजील

Loading

 

महिला वॉलीबॉल, रियो डी जेनेरियो में ओलम्पिक खेल, महिला वॉलीबॉल में भिड़ेंगे रूस और ब्राजील

volleyball game

रियो डी जेनेरियो| इस वर्ष अगस्त में रियो डी जेनेरियो में होने वाले ओलम्पिक खेलों में महिलाओं की वॉलीबॉल प्रतियोगिता के पहले चरण में मेजबान ब्राजील का सामना रूस से होगा। अंतर्राष्ट्रीय बॉलीबॉल महासंघ ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, टूर्नामेंट के पहले चरण में रूस के अलावा दो बार की ओलम्पिक चैम्पियन ब्राजीली टीम का सामना जापान, दक्षिण कोरिया, अर्जेटीना और कैमरून से होगा। वॉलीबॉल प्रतियोगिता के मैचों के क्रम, तारीखों और समय के कार्यक्रम को तय किया जाना अभी बाकी है।

ब्राजील की वॉलीबॉल टीम के कोच जे रोबटरे ने सोमवार को कहा, “इसमें दो मजबूत समूह हैं और आप अपने प्रतिद्वंद्वियों को नहीं चुन सकते।” रोबटरे ने कहा, “इस टूर्नामेंट में हमारा सबसे पहला लक्ष्य अपने समूह में अच्छा प्रदर्शन करने का होगा। अगस्त में होने वाली प्रतियोगिता में शीर्ष स्तर को हासिल करने के लक्ष्य से हम जितनी हो सके उतनी कड़ी मेहनत कर रहे हैं।” ब्राजील ने लंदन में 2012 में आयोजित ओलम्पिक खेलों के क्वार्टर फाइनल में रूस को बाहर कर दिया था।

 

रियो 2016 ओलम्पिक खेलों की महिला वॉलीबॉल के दो ग्रुप :-

ग्रुप-ए : ब्राजील, रूस, जापान, दक्षिण कोरिया, अर्जेटीना, कैमरून

ग्रुप-बी : अमेरिका, चीन, सर्बिया, इटली, नीदरलैंड्स, प्यूटरे रिको

खेल-कूद

आईपीएल के बीच पत्नी संग रांची पहुंचे सचिन, धोनी के शहर में है ये काम

Published

on

Loading

रांची। जहां इस समय पूरे देश में आईपीएल की धूम मची हुई है वहीं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर रांची में हैं। उनके साथ उनकी पत्नी अंजलि भी हैं। सचिन यहां ओरमांझी में युवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के लिए आए हैं।

सचिन ने कहा, “मैं यहां अपने फाउंडेशन के लिए आया हूं। सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन यहां के यूथ फाउंडेशन के साथ मिलकर काम करता है। खासकर मैं यहां की महिला खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने आया हूं। इसलिए मैं युवा लड़कियों को देखने आया हूं जो फुटबॉल खेलती हैं और उन्हें प्रोत्साहित करूंगा। इस समय इसके अलावा यहां आने की कोई और वजह नहीं है।

बता दें कि सचिन तेंदुलकर के रांची पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैंस का उनके प्रति उत्साह साफ नजर आ रहा है। वहीं एयरपोर्ट पर रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा उनके स्वागत के लिए पहुंचे और कड़ी सुरक्षा के साथ सचिन को उनके होटल ले जाया गया।

 

Continue Reading

Trending