Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तराखंड

उत्तराखंड में महागठबंधन की तैयारी

Published

on

उत्तराखंड में महागठबंधन की तैयारी, उत्तराखंड रक्षा मोर्चा, पूर्व कमिश्नर एसएस पांगती

Loading

उत्तराखंड में महागठबंधन की तैयारी, उत्तराखंड रक्षा मोर्चा, पूर्व कमिश्नर एसएस पांगती

देहरादून। यदि राजनीतिक स्वार्थ और अहम आड़े नहीं आया तो निकट भविष्य में उत्तराखंड में क्षेत्रीय दलों का एक बड़ा गठबंधन होगा। इसकी पहल उत्तराखंड रक्षा मोर्चा कर रहा है। मोर्चे के संस्थापकों में से एक गढ़वाल मंडल के पूर्व कमिश्नर एसएस पांगती के नेतृत्व में इन दिनों जल संरक्षण व अन्य समस्याओं को लेकर एक दल श्रीनगर व चमोली जिले के दौरे पर है। रक्षा मोर्चा विभिन्न राजनीतिक दलों को एकजुट की पहल कर रहा है। पूर्व आईएस पांगती का कहना है कि प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस का विकल्प तलाशना ही होगा। उन्होंने कहा कि महागठबंधन को लेकर विभिन्न दलों से बात चल रही है। उम्मीद है कि इसके सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

उत्तराखंड रक्षा मोर्चा समेत क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की कवायद

उत्तराखंड रक्षा मोर्चा को पुनर्जीवित करने में पूर्व कमिश्नर पांगती, पीसी थपलियाल और डीआईजी बलवीर सिंह नेगी की अहम भूमिका चल रही है। इनकी तिकड़ी ने रक्षा मोर्चा के साथ ही अन्य दलों को भी एकजुट कर कांग्रेस और भाजपा को चुनौती देने का बीड़ा उठाया है। इस कवायद में लगे उत्तराखंड रक्षा मोर्चा के संस्थापक एवं पूर्व गढ़वाल कमिश्नर एसएस पांगती ने श्रीनगर गढ़वाल में एक पत्रकारवार्ता के दौरान कहा कि महागठबंधन में शामिल दल अपने प्रभाव वाले क्षेत्रों में ही चुनाव लड़ेंगे। पांगती ने कहा कि महागठबंधन के समर्थन में स्टार प्रचारकों को भी उतारा जाएगा। चुनाव में उतारे जाने वाले स्टार प्रचारकों में बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार और समाजसेवी अन्ना हजारे को बुलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के प्रत्याशी प्रचारक नही होंगे बल्कि स्टार प्रचारकों को छोड़कर प्रचार का काम वे ही लोग करेंगे जो चुनाव में बतौर प्रत्याशी खड़े नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी भाजपा-कांग्रेस का विकल्प देने की कोशिशें की गई लेकिन हमें मुंह की खानी पड़ी।

बिहार के सीएम नितीश आ सकते हैं दून

उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा और कांग्रेस का वोटबैंक यथावत है लेकिन बचा जनमत अन्य छोटे-छोटे दलों में बंट जाता है, जिस कारण दोनों राष्ट्रीय दलों को टक्कर नहीं दी जा पाती। उन्होंने कहा कि इसी वजह से बिहार चुनाव में नीतिश कुमार द्वारा बनाए गए महागठबंधन मॉडल को राज्य में आजमाने की कोशिशें की जा रही हैं। पांगती ने कहा कि नए गठबंधन को लेकर उनकी कई लोगों से भी बात हुई है संगठनों व छोटे दलों से भी वार्ता हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि कुछ दलों ने तो इस मामले पर सहमति दी है लेकिन कुछ दलों के अब भी आपसी अंर्तविरोध के चलते कुछ दिक्कतें हैं।

इस मौके पर मौजूद किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष भोपाल चैधरी ने कहा कि राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन बना लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा-कांग्रेस के विकल्प के तौर पर सभी छोटे दलों का महागठबंधन वक्त की जरूरत है और वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों के मद्देनजर भी ये जरूरी हो गया है। रक्षा मोर्चा के प्रवक्ता पीसी थपलियाल का कहना है कि महागठबंधन होने पर भाजपा और कांग्रेस के जंगल राज से छुटकारा संभव हो सकेगा। भाजपा व कांग्रेस प्रदेश के विकास की राह में बड़ा रोडा बन गये हैं। प्रदेश से अधिक उन्हें अपने हित लग रहे हैं।

उत्तराखंड

10 मई से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पहले ही दिन हुए 2 लाख से ज्यादा पंजीकरण

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इस बार 10 मई से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। इसके लिए सोमवार से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले ही दिन चार धाम के लिए दो लाख से अधिक पंजीकरण हो गए हैं। सबसे अधिक 69 हजार पंजीकरण केदारनाथ धाम के लिए हुए हैं।

रजिस्ट्रेशन की सुविधा मोबाइल ऐप, वॉट्सऐप और टोल फ्री नंबर पर भी है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा। इस बार चारधाम यात्रा शुरू होने से 25 दिन पहले यात्रियों को रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी जा रही है, जिससे प्रदेश के बाहर से आने वाले यात्री अपना प्लान बनाकर आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकें।

रजिस्ट्रेशन के लिए नाम, मोबाइल नंबर के साथ यात्रा करने वाले सदस्यों का ब्योरा, निवास स्थान के पते के लिए आईडी देनी होगी। पर्यटन विभाग की वेबसाइट रजिस्ट्रेशन एंड टूरिस्ट केअर डॉट यूके डॉट जीओवी डॉट इन पर लॉगिन कर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इसके अलावा वॉट्सऐप नंबर-8394833833 पर यात्रा लिखकर मैसेज करके भी पंजीकरण कर सकते हैं। पर्यटन विभाग ने टोल फ्री नंबर-0135-1364 पर कॉल करके पंजीकरण की सुविधा दी है। स्मार्ट फोन पर टूरिस्टकेअरउत्तराखंड मोबाइल ऐप से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Continue Reading

Trending