Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

संघ ने भी गड़ाई उत्तराखंड पर नजरें

Published

on

उत्तराखंड में बदल रहे राजनीतिक समीकरण, आरएसएस की नजर, यूपी व अन्य राज्यों में होने वाले विस चुनाव

Loading

उत्तराखंड में बदल रहे राजनीतिक समीकरण, आरएसएस की नजर, यूपी व अन्य राज्यों में होने वाले विस चुनाव

यूपी व अन्य राज्यों में होने वाले विस चुनाव के मद्देनजर किया जा रहा विश्लेषण

देहरादून। उत्तराखंड में बदल रहे राजनीतिक समीकरणों पर अब आरएसएस की नजरें भी हैं। संघ के नेता लगातार यहां होने वाली राजनीतिक घटनाओं की रिपोर्ट हासिल कर रहे हैं। माना जा रहा है कि संघ इन समीकरणों की तुलना अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के घटनाक्रम से जोड़कर देख रहा है। संघ चाहता है कि यदि प्रदेश में सत्ता पलटती है तो उसका लांछन भाजपा पर न लगे। ऐसा होने पर चुनाव में भाजपा को खमियाजा भुगतना पड़ सकता है। संघ ने भाजपाईयों को सलाह दी कि वह फूंक-फूंक ही कदम रखे। भाजपा समीक्षकों की रिपोर्ट से अलग हटकर संघ के ओहदेदार प्रदेश के राजनीतिक उतार-चढ़ाव और इसके प्रभाव को आंकने में लगे हैं। यूपी और अन्य प्रदेशों में आने वाले चुनावों को ध्यान में रख कर भी इसका मूल्यांकन किया जा रहा है। उत्तराखंड के अलावा यूपी में भाजपा का जीतना संघ के दृष्टिकोण से अधिक महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हरीश रावत सरकार की शुरुआत में भाजपा के अविश्वास प्रस्ताव के बाद संघ पार्टी की किसी रणनीति को फेल नहीं होने देना चाहता।

भाजपाइयों का होगा मूल्यांकन

प्रदेश सरकार में भाजपा के आक्रामक होने के बाद संघ के रणनीतिकारों ने स्थिति की मॉनीटरिंग शुरू कर दी थी। संघ ने प्रांतीय शाखा को इसमें सीधे हस्तक्षेप करने के लिए अभी नहीं कहा है, लेकिन केंद्रीय स्तर से भाजपा की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। अगर भाजपा कोई गलती करती है तो इसका बुरा राजनीतिक प्रभाव पड़ेगा। वैसे आलाकमान की तरफ से भाजपा को अभी सीधे कोई दिशा-निर्देश तो जारी नहीं किए गए हैं, लेकिन राजनीतिक हलके में हो रहे हर विचार मंथन की रिपोर्ट संघ तक पहुंच रही है। अलग-अलग बैठकों में इसकी समीक्षा भी की जा रही है। इस स्थिति में लिए गए निर्णयों पर भाजपा नेताओं का रिपोर्ट कार्ड तैयार होगा।

 

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending