Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तराखंड

निचली अदालतों के जजों की तबादला सूची जारी

Published

on

उत्तराखंड में जजों का तबादला, हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल डीपी गैरोला

Loading

उत्तराखंड में जजों का तबादला, हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल डीपी गैरोला

नैनीताल। उत्तराखंड में निचली अदालतों के जजों के बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल डीपी गैरोला के हस्ताक्षरों के बाद उत्तराखंड हाईकोर्ट से जारी तबादला सूची के अनुसार सिविल जज जूनियर डिवीजन ऋषिकेश जिला देहरादून मोहम्मद याकूब को सिविल जज जूनियर डिवीजन देहरादून में तबादला किया गया है। सिविल जज जूनियर डिवीजन छवि बंसल का तबादला सिविल जज जूनियर डिवीजन रामनगर, फस्ट एडीशनल सिविल जज जूनियर डिवीजन हल्द्वानी रितिका सेमवाल का रिक्त पद पर प्रिंसीपल मजिस्ट्रेट-ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फस्ट क्लास जूवेनाइल जस्टिस बोर्ड हरिद्वार के पद पर किया गया है। प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट-ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फस्ट क्लास जूवेनाइल जस्टिस बोर्ड ऊधमसिंह नगर सैययद गुरफान का तबादला सिविल जज जूनियर डिवीजन श्रीनगर पौड़ी गढवाल के रिक्त पद पर तबादला हुआ। सिविल जज जूनियर डिवीजन रुड़की जिला हरिद्वार हर्ष यादव को सिविल जज जूनियर डिवीजन चमोली भेजा गया है।

सिविल जज जूनियर डिवीजन हरिद्वार रवि शंकर मिश्रा को सिविल जज जूनियर डिवीजन बागेश्वर के रिक्त पद पर तबादला किया गया साथ ही इन्हें गरुड़ में अतिरिक्त चार्ज भी दिया गया है। सिविल जज जूनियर डिवीजन रामनगर संदीप कुमार तिवारी का सिविल जज जूनियर डिवीजन रुड़की जिला हरिद्वार में तबादला किया गया है। फस्ट एडीशनल सिविल जज जूनियर डिवीजन देहरादून श्वेता राणा चैहान का तबादला फस्ट एडीशनल सिविल जज जूनियर डिवीजन नैनीताल किया गया। सिविल जज जूनियर डिवीजन पिथौरागढ़ अविनाश कुमार श्रीवास्तव का फस्ट एडिशनल सिविल जज जूनियर डिवीजन देहरादून तबादला किया गया। ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट-1 हरिद्वार प्रिंसीपल मजिस्ट्रेट जूवेनाइल जस्टिस बोर्ड हरिद्वार त्रिचा रावत का सिविल जज जूनियर डिवीजन नरेंद्र नगर जिला टिहरी गढ़वाल के पद पर किया गया है। सिविल जज जूनियर डिवीजन थराली जिला चमोली संजीव कुमार का तबादला प्रिंसिंपल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फस्ट क्लास जूवेनाइल जस्टिस बोर्ड उधमसिंह नगर किया गया है।

फस्ट एडिशनल सिविल जज जूनियर डिवीजन हरद्वार शमा नरगिस का फस्ट एडिशनल सिविल जज जूनियर डिवीजन काशीपुर जिला ऊधमसिंह नगर किया गया है। सिविल जज जूनियर डिवीजन गरूड़ जिला बागेश्वर नेहा कुशवाहा का फस्ट एडिशनल सिविल जज जूनियर डिवीजन हल्द्वानी जिला नैनीताल में हुआ है। फस्ट एडिशनल सिविल जज जूनियर डिवीजन रूड़की जिला हरिद्वार अनीता कुमारी का सिविल जज जूनियर डिवीजन अल्मोडा में तबादला हुआ। द्वितीय एडिशनल सिविल जज जूनियर डिवीजन देहरादून नेहा कयूम का ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट पिथौरागढ़ किया गया।

ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट-11  देहरादून अकरम अली का सिविल जज जूनियर डिवीजन पिथौरागढ़ तबादला किया गया। सिविल जज जूनियर डिवीजन चमोली नीरज कुमार का द्वितीय एडीशनल सिविल जज जूनियर डिवीजन देहरादून में हुआ। सिविल जज जूनियर डिवीजन अल्मोड़ा अशोक कुमार का सिविल जज जूनियर डिवीजन कणप्रयाग जिला चमोली में हुआ साथ ही इन्हें सिविल जज जूनियर डिवीजन थराली का भी अतिरिक्त भार दिया गया है। सिविल जज जूनियर डिवीजन कर्णप्रयाग जिला चमोली पायल सिंह का सिविल जज जूनियर डिवीजन हरिद्वार में तबादला किया गया है। सिविल जज जूनियर डिवीजन नरेंद्रनगर जिला टिहरी गढ़वाल रश्मि गोयल का सिविल जज जूनियर डिवीजन ऋषिकेश जिला देहरादून के पद पर तबादला किया गया है। फस्ट एडीशनल सिविल जज जूनियर डिवीजन काशीपुर जिला उधमसिंह नगर आफिया मतीन का ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट-11 देहरादून में तबादला हुआ। ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट पिथौरागढ़ रवींद्र देव मिश्रा का तबादला फस्ट एडीशनल सिविल जज जूनियर डिवीजन हरिद्वार तबादला किया गया। फस्ट एडिशनल सिविल जज जूनियर डिवीजन नैनीताल अनामिका का द्वितीय एडीशनल सिविल जज जूनियर डिवीजन नैनीताल में रिक्त पद पर तबादला हुआ है।

Continue Reading

उत्तराखंड

हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक समेत नौ आरोपियों की संपत्ति होगी कुर्क

Published

on

Loading

हल्द्वानी। हल्द्वानी के बनभूलपुरा में 8 फरवरी को हुई हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक फरार है। अब अब्दुल मलिक को पुलिस ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। उधर, हल्द्वानी सिविल कोर्ट ने अब्दुल मलिक समेत नौ आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी कर दिया है। नैनीताल पुलिस और प्रशासन की ओर से आदेश के अनुपालन की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। नैनीताल पुलिस का कहना है कि आज से इस मामले में आरोपियों की संपत्ति को चिन्हित किए जाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

अब्दुल मलिक पर धार्मिक भावनाएं भड़काकर पुलिस और प्रशासन टीम पर हमला करने के संगीन आरोप के साथ ही सरकारी जमीनों को खुर्द-बुर्द कर मस्जिद और मदरसा बनाने का भी आरोप है। हल्द्वानी हिंसा में 6 करोड़ की संपत्ति का नुकसान हुआ है। जिसकी भरपाई अब्दुल मलिक से की जाएगी। पुलिस मलिक की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी में जुट गई है।

बता दें कि हिंसा में 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी, जिला प्रशासन के लोग, निगमकर्मी और मीडियाकर्मी घायल हुए थे। जबकि, छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने 31 दंगाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Continue Reading

Trending