Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

लाइफ स्टाइल

इन गर्मियों में फैशन के रंग, समुद्री हरा, नीला!

Published

on

इन गर्मियों में फैशन के रंग, समुद्री हरा, नीला!

Loading

इन गर्मियों में फैशन के रंग, समुद्री हरा, नीला!

नई दिल्ली| तपती, चिलचिलाती गर्मियों के फैशन के लिए हर रंग उपयुक्त नहीं होता। सफेद रंग हालांकि गर्मियों के मौसम के लिए एक सदाबहार रंग है, लेकिन फैशन विशेषज्ञों का मानना है कि गर्मियों में इस बार समुद्री हरा और नीले रंगों के शेड्स बेहद चलन में रहेंगे। फैशन ब्रांड ‘साइस्ता’ की सीओओ सोनल अब्रोल ने गर्मियों के लिए फैशन टिप्स साझा करते हुए कहा है कि ये रंग गर्मियों में बेहद खास लगेंगे।

सोनल ने एक बयान में कहा, “ये रंग जूतों और बैग्स के कई कंट्रास्ट रंगों के साथ इतनी खूबसूरती से जंचेंगे कि आपको इनके बेमेल होने की कोई फिक्र नहीं करनी पड़ेगी। इन रंगों में रंगत भी आकर्षक नजर आती है और ये गर्मी में बेहद शानदार लगते हैं।” इन रंगों और गर्मियों के स्टाइल्स पर और अधिक जानकारी देते हुए सोनल ने कुछ टिप्स साझा किए हैं-

– स्ट्रॉबरी आईस, रोज, गुलाबी के शेड्स, पीला और हरा जैसे हल्के पेस्टल शेड्स बेहद खूबसूरत लगते हैं। गर्मियों के लिए ये एकदम सटीक रंग हैं।

– सफेद गर्मियों के लिए एक सदाबहार रंग है। सफेद से ज्यादा ताजगी भरा कोई रंग नहीं है। गर्मियों में सफेद रंग हमेशा चलन में रहेगा। सिर से पांव तक सफेद रंग पहनने से आप बेहद स्टाइलिश और प्रभावशाली नजर आएंगे। सफेद परिधानों के साथ नीले और फिरोजी (टरक्वि श) रंगों की एक्सेसरीज पहनें। इससे इस रंग के आकर्षण में और इजाफा हो जाएगा।

– डेनिम्स के साथ क्लासिक सफेद सूती टॉप, शर्ट या ट्यूनिक गर्मियों के मौसम के वॉर्डरोब के लिए एक जरूरी परिधान है। इनके साथ भूरे रंग के जूते और बैग लिए जा सकते हैं।

– इसके विपरीत डेनिम की सफेद रंग की लॉन्ग या शॉर्ट स्कर्ट, लहराते पलाजो या स्लिम फिट पैंट जैसे सफेद बॉटम्स के साथ पेस्टल या चमकीले रंग के टॉप या ट्यूनिक पहने जा सकते हैं। गर्मियों की ताजगी भरी आकर्षक लुक के लिए नीले रंग के शेड्स और प्रिंट्स के टॉप के साथ सफेद रंग का लोअर पहनें।

– गर्मियों में विविध रंगों के फैब्रिक्स, कट्स और स्टाइल्स पहने जा सकते हैं। गर्मियों के फैशन का मंत्र है कि अपनी लुक को सादगी भरा रखें, हालांकि सर्दियों के नीरस मौसम की तुलना में यह मौसम रंगों और पैटर्न्‍स से खेलने के लिए मजेदार है।

– फैब्रिक्स की बात करें तो इस मौसम में सूती, विस्कोस, रेयोन क्रेप, फ्लेक्स या लिनेन बेहद अनुकूल हैं।

– इकत, टाई एंड डाई, ब्लॉक पिंट्र जैसे पांरपरिक डिजाइन गर्मियों के परिधानों के स्टाइल में इजाफा करते हैं।

लाइफ स्टाइल

तेजी से बढ़ रही है दिल की बीमारियों के चलते मौत, करें ये उपाय

Published

on

By

Death due to heart diseases increasing

Loading

नई दिल्ली। भारत में दिल की बीमारियों के कारण होने वाली मौतों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हाई कॉलेस्ट्रॉल, धूम्रपान एवं आनुवंशिक कारणों से दिल की बीमारियों की संभावना बढ़ रही है। दक्षिण-पूर्वी एशियाई आबादी में आनुवंशिक रूप से दिल की बीमारियों की संभावना अधिक होती है। दिल को सुरक्षित रखने के लिए कुछ उपाय हैं, जिसे अपनाकर आप दिल की बीमारियों से दूर रह सकते हैं।

सेहतमंद आहार लें

संतुलित और सेहतमंद आहार का सेवन करने से शरीर को सही पोषण मिलता है। जंक फूड में फैट, नमक और चीनी बहुत अधिक मात्रा में होती है, जो समय के साथ हमारे दिल को बीमार बना देती है। अक्सर लोग बिना सोचे समझे प्रोसेस्ड फूड का सेवन करते हैं क्योंकि उन्हें यह बहुत आसान लगता है, लेकिन इस तरह का भोजन हमारी सेहत के लिए अच्छा नहीं है। हमारे आहार में पर्याप्त मात्रा में कैलोरीज, प्रोटीन, विटामिन, मिनरल और लो सैचुरेटेड फैट होने चाहिए।

गतिहीन जीवनशैली से बचें

बहुत से लोग नियमित रूप से व्यायाम नहीं करते। आज हममें से लाखों लोग ऐसी नौकरियां करते हैं, जिसके लिए उन्हें घंटों एक ही जगह पर बैठे रहना पड़ता है। व्यायाम की कमी व्यक्ति के लिए बेहद हानिकारक हो सकती है। यह मोटापे को जन्म देती है, जिसके कारण व्यक्ति धीरे धीरे डायबिटीज, हाइपरटेंशन और दिल की बीमारियों का शिकार बन जाता है।

शारीरिक रूप से सक्रिय

व्यायाम दिल को तंदुरुस्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्डियो व्यायाम से दिल की पम्प करने की क्षमता बढ़ती है और दिल की मांसपेशियां तंदुरुस्त बन जाती हैं। नियमित व्यायाम करने से रक्तचाप नियन्त्रण में रहता है, शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल कम होते हैं और ब्लड शुगर भी नियन्त्रित रहती है।

तनाव से बचें

तनाव आज हम सभी के जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है, खासतौर पर ज्यादातर शहरी लोग अपने काम को लेकर तनाव में रहते हैं। जब आपका शरीर तनाव में रहता है, तो इसका असर शरीर के हर अंग पर पड़ता है। तनाव के समय शरीर में एड्रिनलिन हॉर्मोन ज्यादा मात्रा में बनने लगता है, अगर ऐसा नियमित रूप से होने लगे तो दिल की बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है।

अच्छी और गहरी नींद

समय की कमी के कारण बहुत से लोग अपनी नींद को कम कर काम करने लगते हैं। वे अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए नींद से समझौता करते हैं जो सेहत के लिए खास तौर पर दिल के लिए खतरनाक है। 7-8 घंटे से कम नींद लेने से दिल की बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है।

धूम्रपान और शराब के सेवन से बचें

धूम्रपान और शराब का सेवन किसी भी सेहत के लिए अच्छा नहीं है। आजकल विकासशील देशों में धूम्रपान का चलन तेजी से बढ़ रहा है। जो दिल के लिए नुकसानदायक है। यहां तक कि अगर आपके आस-पास कोई व्यक्ति धूम्रपान करता है तो वह भी आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं। धूम्रपान छोड़ने के लिए परिवार और दोस्तों के सहयोग की जरूरत होती है। इसकी आदत छोड़ने के लिए निकोटीन पैच या ई-सिगरेट का इस्तेमाल किया जा सकता है।

नियमित रूप से स्वास्थ्य की जांच

नियमित रूप से स्वास्थ्य की जांच कराकर आप दिल की बीमारियों के खतरे से बच सकते हैं। क्योंकि ऐसा करने से अगर आपको कोई समस्या है तो समय पर उसका निदान हो जाएगा और समय रहते इलाज शुरू कर बीमारी को गंभीर होने से रोका जा सकेगा। इसलिए नियमित रूप से अपनी जांच करवाते रहें और अपने स्वास्थ्य को मॉनिटर करते रहें।

Death due to heart diseases increasing, Death due to heart diseases increasing latest news, Death due to heart diseases increasing news,

डिस्क्लेमर: उपरोक्त जानकारी एक सूचना मात्र है. अपनाने से पहले सम्बंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें.

Continue Reading

Trending