Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

उप्र के सपा विधायक रामपाल गए जेल, पार्टी ने निकाला

Published

on

उप्र सपा विधायक रामपाल यादव, 14 दिन के लिए जेल, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, छह साल के लिए पार्टी से बाहर

Loading

उप्र सपा विधायक रामपाल यादव, 14 दिन के लिए जेल, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, छह साल के लिए पार्टी से बाहर

लखनऊ| उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक रामपाल यादव समेत उनके नौ समर्थकों को शुक्रवार को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया। अवैध निर्माण में नाम सामने आने के बाद सपा के प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें छह साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया। ज्ञात हो कि गुरुवार को सपा विधायक रामपाल का जियामऊ स्थित अवैध निर्माण ढहाने पहुंची एलडीए की टीम के साथ विधायक और उनके समर्थकों ने मारपीट की थी।इस दौरान उनके एक समर्थक ने भारी पुलिस फोर्स के सामने एलडीए सचिव पर पिस्टल भी तान दी। विधायक और उनके समर्थकों ने इतना बवाल किया कि पुलिस को लाठीचार्ज तक करना पड़ा।

इसके बाद पुलिस ने रामपाल और उनके समधी पूर्व विधायक राजेंद्र यादव सहित नौ लोगों को हिरासत में ले लिया था। शुक्रवार सुबह अदालत ने इन सभी लोगों की जमानत खारिज कर दी। सभी लोगों को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया। इधर, गुरुवार को लखनऊ में उनका अवैध रूप से निर्मित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स ढहाने के बाद शुक्रवार को सीतापुर में भी उनके होटल पर भी प्रशासन का बुलडोजर चला। इस होटल में रामपाल के बेटे और जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र यादव साझेदार हैं। गौरतलब है कि सपा विधायक रामपाल यादव पार्टी से बगावत कर बेटे को जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने में कामयाब रहे थे। शहर के पूर्वी छोर पर अवैध रूप से बनाए गए स्पर्श होटल पर प्रशासन ने बुलडोजर चलवा दिया। करोड़ों की लागत से बने इस होटल की बाउंड्रीवाल ढहा दी गई।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending