Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

रजनीकांत अमेरिका की लंबी यात्रा के बाद स्वदेश लौटे

Published

on

रजनीकांत अमेरिका की लंबी यात्रा के बाद स्वदेश लौटे

Loading

रजनीकांत अमेरिका की लंबी यात्रा के बाद स्वदेश लौटेचेन्नई| सुपरस्टार रजनीकांत अमेरिका में अपनी बेटी ऐश्वर्य धनुष के साथ एक महीने की छुट्टी बिताकर रविवार को भारत लौट आए हैं। 65 वर्षीय इस सितारे से जुड़े एक करीबी सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “रजनीकांत और उनकी बेटी ऐश्वर्य धनुष रविवार शाम चेन्नई लौट आए हैं। हवाईअड्डे पर प्रशंसकों की भारी भीड़ ने उनका स्वागत किया। अगस्त के आखिरी सप्ताह से वह अपनी तमिल फिल्म ‘2.0’ का काम दोबारा शुरू कर देंगे।”

रजनीकांत की छुट्टियों के बारे में अफवाह है कि उन्होंने इस दौरान डीटॉक्सीफिकेशन थेरेपी ली और वर्जीनिया में सच्चिदानंद आश्रम में भी कुछ समय बिताया।

रजनीकांत की शुक्रवार को रिलीज हुई तमिल फिल्म ‘कबाली’ सिनेमाघरों में सफलता के झंडे गाड़ रही है।

इस फिल्म में उन्होंने एक डॉन का किरदार निभाया है, जो मलेशिया में तमिलों के अधिकारों के लिए लड़ता है।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending