Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

पेरिस का 2024 ओलंपिक खेलों की दावेदारी का लोगो जारी

Published

on

Loading

पेरिस। फ्रांस की राजधानी पेरिस ने 2024 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की दावेदारी पेश करने के लिए मंगलवार देर शाम 8.24 बजे (स्थानीय समयानुसार) आर्क द ट्रिम्फ पर अपना लोगो जारी किया।

इस लोगो में रंग-बिरंगे रूप में 24 नंबर को दिखाया गया है। दावा किया गया है कि लोगो शहर के मशहूर एफिल टॉवर से प्रेरणा लेकर तैयार किया गया है।

इस लोगो को पेरिस की निजी डिजाइन एजेंसी ‘ड्रैगन रूज’ ने बनाया है।

पेरिस के साथ इस दावेदारी की दौड़ में बुडापेस्ट, रोम और लॉस एंजेलिस भी शामिल हैं।

खेल-कूद

आईपीएल के बीच पत्नी संग रांची पहुंचे सचिन, धोनी के शहर में है ये काम

Published

on

Loading

रांची। जहां इस समय पूरे देश में आईपीएल की धूम मची हुई है वहीं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर रांची में हैं। उनके साथ उनकी पत्नी अंजलि भी हैं। सचिन यहां ओरमांझी में युवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के लिए आए हैं।

सचिन ने कहा, “मैं यहां अपने फाउंडेशन के लिए आया हूं। सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन यहां के यूथ फाउंडेशन के साथ मिलकर काम करता है। खासकर मैं यहां की महिला खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने आया हूं। इसलिए मैं युवा लड़कियों को देखने आया हूं जो फुटबॉल खेलती हैं और उन्हें प्रोत्साहित करूंगा। इस समय इसके अलावा यहां आने की कोई और वजह नहीं है।

बता दें कि सचिन तेंदुलकर के रांची पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैंस का उनके प्रति उत्साह साफ नजर आ रहा है। वहीं एयरपोर्ट पर रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा उनके स्वागत के लिए पहुंचे और कड़ी सुरक्षा के साथ सचिन को उनके होटल ले जाया गया।

 

Continue Reading

Trending