Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

MP Board 2017: छोटे शहरों के छात्रों का बड़ा कमाल, यहां क्लिक कर जानें रिजल्ट

Published

on

Loading

भोपाल। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से आयोजित 10वीं व 12वीं के नतीजे शुक्रवार को घोषित कर दिए गए। इस बार के नतीजों में छोटे शहरों के बच्चों ने बड़ा कमाल कर दिखाया है और प्रावीण्य सूचियों में छाए हुए हैं। हाईस्कूल परीक्षा में डबरा के देव प्रकाश मांझी और हाइयर सेकेंडरी में टीकमगढ़ के संयम जैन ने सबसे ज्यादा अंक हासिल किए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मेधावी छात्रों को प्रशस्ति और पदक देकर सम्मानित किया। एमपीरिजल्ट्स डॉट निक डॉट इन (mpresults.nic.in) पर क्लिक कर सभी छात्रों का परीक्षा परिणाम जाना जा सकता है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, राज्य में हाईस्कूल के नियमित छात्रों का परीक्षा परिणाम 49.86 प्रतिशत रहा, जिसमें छात्राओं का प्रतिशत 51.43 और छात्रों का 48.53 रहा। वहीं स्वाध्यायी छात्रों का परीक्षा परिणाम 10.52 प्रतिशत रहा। हाईस्कूल की प्रावीण्य सूची में कुल 58 छात्र है, जिनमें से 53 छात्र छोटे शहरों और कस्बों से आते हैं।

हाइयर सेकेंडरी परीक्षा में नियमित छात्रों का परिणाम 67.87 प्रतिशत रहा। इसमें भी छात्राएं छात्रों के मुकाबले आगे रही। छात्राओं का परीक्षाफल 72.38 और छात्रों का 64.16 प्रतिशत रहा। वहीं स्वाध्यायी छात्र 26.62 प्रतिशत उत्तीर्ण हुए। वहीं प्रावीण्य सूची में 118 बच्चों ने स्थान पाया है, जिसमें 88 छात्र छोटे श्शहर और कस्बों के है।

हाइयर सेकेंडरी की मेधा सूची में कुल 118 छात्रों ने स्थान पाया है, जिसमें सबसे ऊपर टीकमगढ़ के संयम जैन रहे, जिन्होंने 500 में से 485 अंक हासिल किए, वहीं हाईस्कूल की मेधा सूची में 58 छात्र हैं। सबसे ज्यादा अंक 600 में से 587 अंक डबरा के देव प्रकाश मांझी ने हासिल किए।

मुख्यमंत्री आवास पर शुक्रवार की सुबह प्रदेशभर से मेधावी छात्र पहुंचे। इन छात्रों पर मुख्यमंत्री शिवराज ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न संकायों की मेधा सूची में आए छात्रों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया।

हाइयर सेकेंडरी की कला समूह की मेधा सूची जारी की गई है, उसमें सीधी की अनुष्का जौहरी अव्वल रहीं। इस सूची में कुल 10 छात्रों के नाम हैं, जो सभी छोटे शहरों- छतरपुर, सिंगरौली, दमोह, राजगढ़, शहडोड आदि स्थानों से हैं।

विज्ञान (गणित) की मेधा सूची में टीकमगढ़ से संयम जैन ने बाजी मारी है। इसमें कुल 51 छात्र हैं, क्योंकि 10 की मेधा सूची में कई स्थान पर एक से ज्यादा छात्रों के समान नंबर आए हैं। 51 छात्रों में 41 छोटे शहरों से हैं।

मंडल की मेधा सूची के वाणिज्य संकाय में इंदौर की वंशिका आंगीवाल ने सबसे ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं। वहीं छह छोटे शहरों और 17 बड़े शहरों के बच्चों ने इस सूची में स्थान पाया है।

कृषि समूह की मेधा सूची में टीकमगढ़ के नितिन खरे टॉपर रहे, वहीं 11 की मेधा सूची में सभी छात्र छोटे शहरों के हैं। ललित कला और गृह विज्ञान में सीधी जिले की शांति गुप्ता अव्वल रहीं। इस सूची में तीनों स्थानों पर छोटे शहरों के छात्रों के नाम हैं।

विज्ञान (जीव) समूह में होशंगाबाद की राखी साहू ने बाजी मारी। इस मेधी सूची में कुल 20 नाम हैं, जिसमें 10 छात्र छोटे शहरों से हैं। राज्य में यह पहला मौका है, जब हाईस्कूल व हाइयर सेकेंडरी के नतीजे एक साथ घोषित किए गए हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि इस बार भी बालिकाओं ने बालकों के मुकाबले बाजी मारी है, छोटे शहरों के छात्र बड़ी संख्या में मेधा सूची में आए हैं। सरकारी विद्यालयों के नतीजे निजी विद्यालयों से बेहतर रहे।

इस समारोह में राज्य के शिक्षा मंत्री विजय शाह, राज्यमंत्री दीपक जोशी, मंडल के चेयरमैन एस.आर. मोहंती भी उपस्थित हुए। इस वर्ष 10वीं व 12वीं की परीक्षा में कुल 18 लाख 68 हजार विद्यार्थी शामिल हुए। 12वीं की बोर्ड परीक्षा में सात लाख 12 हजार और 10वीं की परीक्षा में 11 लाख 56 हजार विद्यार्थी शामिल हुए थे।

Continue Reading

नेशनल

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं

Published

on

Loading

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।

Continue Reading

Trending