Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

अपनी जमीन पर निर्माण रोक नहीं पा रहा प्राधिकरण

Published

on

विकास प्राधिकरण, अवैध निर्माण, प्राधिकरण की रायबरेली योजना, शापिंग काम्पलेक्स का निर्माण

Loading

 

विकास प्राधिकरण, अवैध निर्माण, प्राधिकरण की रायबरेली योजना, शापिंग काम्पलेक्स का निर्माण

lucknow development authority

मोटी रकम लेकर निर्माण करा रहे प्रवर्तन दल के अभियंता

राकेश यादव

लखनऊ। विकास प्राधिकरण के लिए जिन अधिकारियों के कंधो पर अवैध निर्माण रुकवाने की जिम्मेदारी है वहीं खुद अवैध निर्माण करा रहे हैं। यह बात सुनने में भले ही अटपटी लगे लेकिन सच है। इस सच को प्राधिकरण की रायबरेली योजना के तहत विकास प्राधिकरण की अधिग्रहित जमीन पर आसानी से देखा जा सकता है।

करीब 15 साल पूर्व की एलडीए की अधिग्रहित की गई जमीन पर शाॅपिंग काम्पलेक्स का निर्माण धड़ल्ले से चल रहा है। मजे की बात यह है कि विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दल के अधिशासी अभियंता को इसकी जानकारी तक नहीं है।

मिली जानकारी के मुताबिक शारदानगर वार्ड के तहत निर्मित भदरुख गांव से सटी बंसल की बगिया की भूमि का करीब 15 वर्ष पूर्व प्राधिकरण ने अधिग्रहित किया। इस अधिग्रहण के विरोध में विपक्षी बंसल ग्रुप न्यायालय की शरण में चले गए।

लंबी न्यायिक लड़ाई के बाद करोड़ों रुपये की यह भूमि विकास प्राधिकरण के नाम हो गई। पूर्व में इस अधिग्रहित जमीन पर कुछ कच्चे व पक्के निर्माण बने हुए थे। चिन्हित किए गए करीब 90 अवैध निर्माणों को हटाने के लिए के लिए विकास प्राधिकरण की ओर से नोटिस भी जारी किया गया।

प्राधिकरण की नोटिस एवं स्थानीय थाने पर मुकदमा दर्ज होने के बावजूद प्राधिकरण की अधिग्रहित इस भूमि पर अवैध निर्माण होने का सिलसिला बदस्तूर अभी भी जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्राधिकरण की इस अधिग्रहित की गई जमीन में बने एक परिसर में स्टेट बैंक आफ इंडिया की बंगला बाजार शाखा थी।

जिसे ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जानकारी से हटा दिया गया। इसके बावजूद इस जमीन पर अवैध निर्माण हो रहे है। पिछले दिनों विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की साठगांठ और मिलीभगत से मुकदमा हार चुके बंसल ग्रुप के एक सदस्य ने इस विवादित भूमि पर स्कूल का निर्माण करा दिया।

इसके बाद से लगातार इस भूमि पर दिनोंदिन निर्माण होने लगे है। सूत्रों का कहना है कि पुराने स्टेट बैंक परिसर की बगल में इनदिनों शाॅपिंग काम्प्लेक्स का निर्माण धड़ल्ले से चल रहा है। विवादित भूमि पर हो रहा यह निमार्ण स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

इसको लेकर तमाम तरह की अटकले लगाई जा रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि विकास प्राधिकरण प्रवर्तन दल के कर्मियों की मिलीभगत से हो रहे निमार्ण की यही गति रही तो आने वाले समय में मुख्य मार्ग की प्राधिकरण की इस अधिग्रहित की गई जमीन पर निर्माणों की भरमार हो जाएगी।

उधर इस बाबत जब विकास प्राधिकरण प्रवर्तन दल के अधिशासी अभियंता एके सिंह से सम्पर्क किया गया तो पहले तो उन्होंने पूरे मामले पर अनभिज्ञता जाहिर की। जानकारी देने पर उन्होंने बताया कि फिलहाल उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं है इसके लिए अर्जन विभाग से जानकारी करनी होगी। इसके बाद ही वह इस बारे मंे कुछ बता पाएंगे।

उत्तर प्रदेश

फतेहपुर सीकरी में बोले सीएम योगी- माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने वालों को वोट के लिए तरसा दीजिए

Published

on

Loading

फतेहपुर सीकरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन जनता को संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन कर अपने संबोधन की शुरुआत की।

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस-सपा और बसपा पर जोरदार हमला बोला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस सपा और बसपा ने गरीबों के हकों पर डाका डालते थे इसलिये जनधन अकाउंट नहीं खोलने देते थे। ये लोग जनता को रसोई गैस के लिए तरसाते थे। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर थे क्योंकि किसान सम्मान निधि जैसी कोई योजना नहीं थी। गरीब सर्दी में ठिठुरने के लिए मजबूर होता था और बरसात मे भूखा सो जाता था। सीएम योगी ने केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि चार करोड़ गरीबों को मकान मिल गए। 12 करोड़ किसानो को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है। दस करोड़ परिवारों को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस का कनेक्शन मिला है।

योगी आदित्यनाथ ने रैली में कहा, “ब्रजभूमि का नंबर आने वाला है। अयोध्या और काशी ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है। अब बारी ‘ब्रजभूमि’ की है। अब विकास के लिए आपको कोई तरसाने की हिम्मत नहीं कर पाएगा। अब आगरा में भी एयरपोर्ट बन रहा है। आपने देखा होगा राम नवमी के दिन भगवान राम सूर्य तिलक हुआ था। एक तरफ कांग्रेस, सपा, बसपा थी, राम जन्मभूमि के लिए कहते थे कि क्या सबूत है कि राम का जन्म अयोध्या में हुआ। इन दलों ने कहा था राम और कृष्ण तो हैं ही नहीं। जैसे की इस सृष्टि से पहले कांग्रेस, सपा और बसपा ही पैदा हो गए थे बाकी तो कोई हुआ ही नहीं था। कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग गरीबों के हकों पर डकैती डालते थे, इसलिए जनधन अकाउंट नहीं खुलने देते थे। जब आपको मौका मिला तब आपने कुछ किया नहीं। जब मौका मिला, ये माफिया और अपराधी को अपने गले का हार बनाकर प्रदेश के व्यापारी और बेटी की सुरक्षा में सेंध लगा रहे थे।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस,सपा, बसपा, देख रहे हैं न, सभी लोग माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। इनको बोलो कि जाओ वोट तो कमल निशान को जाएगा। तुमलोगों को पांच साल की छुट्टी दे रहे हैं फतिहा पढ़ो खूब।” आदित्यनाथ ने कहा, “अगर आप विरासत का सम्मान करते हैं तो जिन लोगों ने राम और कृष्ण पर प्रश्न खड़े किए थे आप उनको वोट के लिए तरसा दीजिए। जिन्होंने विकास की योजनाओं के लिए आपको तरसाया था, गंगा जल के लिए आपको तरसाया था। उनको वोट के लिए तरसा दीजिए।” उन्होंने कहा, “जातिवाद के नाम पर बांटने वाले लोग देश को कमजोर करना चाहते हैं। इन लोगों से सावधान रहिए। देखो अयोध्या में राम लला का दर्शन करवा रहे हैं तो माफिया और अपराधी का राम नाम सत्य भी करवा रहे हैं। दोनों काम एक साथ चल रहा है।”

Continue Reading

Trending