Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

इस साल होली नहीं मनाएंगी करीना

Published

on

होली नहीं मनाएंगी अभिनेत्री करीना कपूर, आगामी फिल्म 'की एंड का', आर. बल्की के निर्देशन

Loading

होली नहीं मनाएंगी अभिनेत्री करीना कपूर, आगामी फिल्म 'की एंड का', आर. बल्की के निर्देशन

मुंबई| अभिनेत्री करीना कपूर ने यह खुलासा किया कि आगामी फिल्म ‘की एंड का’ के प्रचार के चलते वह इस बार होली नहीं मनाएंगी। करीना ने कहा, “इस साल में होली नहीं खेलूंगी। मैं परिवार के साथ डिनर कर सकती हूं लेकिन होली नहीं खेलूंगी, क्योंकि मैं फिल्म के प्रचार पर ध्यान केंद्रित करना चाहती हूं। फिल्म रिलीज होने में एक सप्ताह बाकी है जो मेरे लिए बहुत जरूरी है।” आर. बल्की के निर्देशन में करीना महत्वकांशी करियर उन्मुक्त महिला के किरदार में हैं और वह ऐसे व्यक्ति से शादी करतीं है जो एक घरेलू पति हैं। फिल्म में करीना के पति की भूमिका अर्जुन कपूर निभा रहे हैं, इसमें पति पत्नी के संबंधो को नए तरीके से दिखाया गया है। फिल्म ‘की एंड का’ 1 अप्रैल को रिलीज होगी।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending