Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

झारखंड : मुख्यमंत्री की रिश्तेदार की चाकू घोंपकर हत्या

Published

on

झारखंड : मुख्यमंत्री की रिश्तेदार की चाकू घोंपकर हत्या

Loading

झारखंड : मुख्यमंत्री की रिश्तेदार की चाकू घोंपकर हत्यारांची| झारखंड के जमशेदपुर शहर में अज्ञात अपराधियों ने एक 43 वर्षीया महिला की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। बताया गया है कि महिला प्रदेश के मुख्यमंत्री रघुवर दास की रिश्तेदार थीं। यह जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी। एक अधिकारी ने कहा कि जमशेदपुर के कदमा क्षेत्र में मंगलवार की रात को खेमलता देवी की हत्या की गई।

खेमलता देवी के पति कार्तिक राम टाटा स्टील में काम करते हैं। जब वह मंगलवार को दस बजे रात काम से लौट कर घर आए तो उन्होंने अपनी पत्नी को मृत पाया।

कार्तिक राम ने कहा, “मेरी पत्नी खून से लथपथ पड़ी थीं। हत्यारे हमारे घर से दो मोबाइल फोन भी उठा कर ले गए।”

उत्तर प्रदेश

हरदोई में 16 बार चुनाव लड़ा, हर बार मिली हार, फिर से मैदान में उतरे शिवकुमार

Published

on

Loading

हरदोई। देश भर में चुनाव का माहौल गरमाया हुआ है और ऐसे में हरदोई में भी चुनाव की गरमा गरमी अब खूब देखने को मिल रही है। यहां पर एक ऐसे प्रत्याशी भी है जो 17 वी बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं। अब तक कुल 16 बार चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन उन्हें आजतक किसी भी चुनाव में जीत नहीं मिली है। इनका नाम है शिवकुमार और यह शहर कोतवाली क्षेत्र के मन्नापुरवा के रहने वाले है।

इनका कहना है कि वह हारने के बाद भी वह चुनाव लड़ते रहेंगे क्योंकि जनता उनका सम्मान बरकरार रखती है। उन्होंने कहा कि इस बार अगर वह जीतते हैं तो लोकसभा क्षेत्र के लोगों की हर समस्या के समय उनके साथ खड़े रहेंगे और उनका सहयोग करेंगे। शिवकुमार ने प्रत्येक बार निर्दलीय होकर चुनाव लड़ा है।

शिवकुमार ने 3 प्रधानी के चुनाव 3 जिला पंचायत के साथ 7 चुनाव विधानसभा और अब तक 3 चुनाव दिल्ली वाले यानी लोकसभा ले लड़े है और अब वह चौथी बार 2024 में लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। उनका कहना है कि उनके मुद्दे क्या है अगर वह बता देंगे तो लोग नकल कर लेंगे।

Continue Reading

Trending