Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

मोदी सरकार की विदेश नीति लगातार असंगत रही है: आजाद

Published

on

Loading

azad_2

नई दिल्ली। कांग्रेस ने गुरुवार को नरेंद्र मोदी सरकारी की सरकार की विदेश नीति की आलोचना करते हुए कहा कि यह असंगत रही है, खासकर पाकिस्तान और चीन के संदर्भ में। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के दो साल पूरे होने पर कहा, सरकार की विदेश नीति लगातार असंगत रही है, खासकर चीन, पाकिस्तान के संदर्भ में।

आजाद ने कहा, पाकिस्तानी बल पिछले दो वर्षो में जम्मू एवं कश्मीर में 1,000 बार संघर्षविराम का उल्लंघन कर चुके हैं। उन्होंने कहा, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। आजाद ने कहा, “गुरदासपुर हमला, पठानकोट में भारतीय वायुसेना के अड्डे पर हमला और कई अन्य हमले सरकार की विफल विदेश नीति के उदाहरण हैं।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending