नेशनल
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।
यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।
उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।
नेशनल
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
नई दिल्ली। 500 साल बाद अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम का सूर्य तिलक किया गया।वैज्ञानिक दर्पण के जरिए सूर्य की किरण को भगवान रामलला के मस्तक पर पहुंचाया गया। इस दौरान सूर्य की किरणों ने लगभग 4 मिनट तक रामलला के ललाट की शोभा बढ़ाई। चुनावी व्यस्तता के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलला के इस अद्भुत सूर्य तिलक के दृश्य को लाइव देखा।
प्रधानमंत्री मोदी ने रामलला के अद्भुत सूर्य तिलक के दृश्य को लाइव देखते हुए अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए कहा, “नलबाड़ी की सभा के बाद मुझे अयोध्या में रामलला के सूर्य तिलक के अद्भुत और अप्रतिम क्षण को देखने का सौभाग्य मिला। श्रीराम जन्मभूमि का ये बहुप्रतीक्षित क्षण हर किसी के लिए परमानंद का क्षण है। ये सूर्य तिलक, विकसित भारत के हर संकल्प को अपनी दिव्य ऊर्जा से इसी तरह प्रकाशित करेगा।”
दरअसल, लोकसभा चुनाव को लेकर जारी प्रचार अभियान के तहत प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार सुबह असम के नलबाड़ी में चुनावी जनसभा को संबोधित किया और इसके बाद उन्हें त्रिपुरा के अगरतला में चुनावी जनसभा करनी है। लेकिन, भगवान राम के परम भक्त प्रधानमंत्री मोदी ने असम के नलबाड़ी में रैली को संबोधित करने के बाद रामलला के सूर्य तिलक के अद्भुत दृश्य को लाइव देखने का फैसला किया, जिसकी तस्वीरों को उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अपनी भावनाएं भी व्यक्त की।
-
मुख्य समाचार3 days ago
गर्मियों में बिना नींबू के बनाएं ये 5 रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स, होती हैं बेहद टेस्टी
-
आध्यात्म2 days ago
आज होगी मां दुर्गा के अष्टम रूवरूप महागौरी की पूजा-अर्चना, इन बातों का रखें ख्याल, मिलेगी विशेष कृपा
-
नेशनल3 days ago
कन्हैया को प्रत्याशी बनाए जाने पर मनोज तिवारी ने उठाए ‘आप’ और कांग्रेस पर सवाल, कही ये बात
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
यूपी में मां-बेटियों से छेड़छाड़ करने वालों को उल्टा लटका दिया जाता है, औरंगाबाद की जनसभा में बोले सीएम योगी
-
नेशनल3 days ago
केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का जल्द सुनवाई से इंकार
-
नेशनल3 days ago
भगवंत मान ने तिहाड़ में अरविंद केजरीवाल से की मुलाकात, कहा- उनके साथ आतंकियों जैसा व्यवहार हो रहा
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
जौनपुर की चुनावी जंग हुई रोचक, बसपा ने धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला को बनाया उम्मीदवार
-
नेशनल3 days ago
केरल के पलक्कड़ में बोले पीएम मोदी, यह चुनाव देश के भविष्य के लिए निर्णय लेने का चुनाव है