आईपीएल-5: केकेआर को मिला 140रनों का लक्ष्य
टैग:
Monday, Apr 30 2012 9:41PM IST

चेन्नई। आईपीएल-5 के 41वें मुकाबले में गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की क्रिकेट के स्टार खिलाड़ियों से सजी बल्लेबाजी कुछ खास चमक नहीं बिखेर पाई।
कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला गलत साबित हुआ। चेन्नई के बल्लेबाज निर्धारित 20ओवरों में पांच विकेट खोकर 139रन ही बना सके। अब कोलकाता को जीतने के लिए 20ओवरों में 140रन बनाने हैं।
चेन्नई की शुरुआत खराब रही। मात्र पांच रन के स्कोर पर ओपनर बल्लेबाज डु प्लेसिस [3] आउट हो गए। स्कोर अभी 32रन ही था कि ब्रेट ली के थ्रो पर रनआउट होकर माइकल हॅसी भी पवेलियन लौट गए। ब्रावो और सुरेश रैना के बीच तीसरे विकेट के लिए साझेदारी जमने लगी थी कि ब्रावो 74रन के स्कोर पर आउट हो गए।
सर्वाधिक 44रन बनाने वाले सुरेश रैना भी 88रन पर कालिस की गेंद पर यूसुफ पठान द्वारा लपके गए। रविंद्र जडेजा भी ज्यादा देर न टिक सके और 118रन के स्कोर पर आउट हो गए। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी व एलबी मोर्केल ने क्रमश: 34 व 13रन की नाबाद पारी खेली।
कोलकाता की ओर से जैक्स कॉलिस ने दो तथा ब्रेट ली व सुनील नराने ने एक-एक विकेट लिया
कप्तान धौनी ने अपने घरेलू मैदान पर 11 बार टास जीता है। चेन्नई की टीम में आस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज माइक हसी की वापसी हो रही है जो वेस्टइंडीज का दौरा खत्म कर यहां पहुंचे हैं।