दिलचस्प मोड पर ‘ना बोले तुम... ना मैने कुछ कहा’
टैग:
Thursday, Apr 26 2012 4:47PM IST

मुंबई। कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाला सीरियल ‘ना बोल तुम ना मैने कुछ कहा’ दिलचस्प मोड पर आ गया है। पेशे से पत्रकार मोहन भटनागर को अपने जूना मोहल्ले में रहने वाली दो बच्चों नन्ही और अद्रदू वाली विधवा मेघा से प्यार हो जाता है। परन्तु वह यह बात मानने को तैयार नहीं होता है। मेघा के घर वाले घर और मेघा से मोहन को दूर रहने की हिदायत देते हैं। एक दिन मोहन की मुलाकात उसकी एक्स गर्ल फ्रेंड रश्मि से हो जाती है। रश्मि नये ख्यालों की है। रश्मि, मोहन से मिलती। रश्मि बताती है कि उसकी इंगेजमेंट हो गयी है। उसका पति बहुत धनवान है। जब रश्मि मोहन से उसके बारे में पूछती है तो मोहन खामोश हो जाता है। मेघा जो मोहन के आफिस में सहकर्मी है। वह अपने आप को मोहन की पत्नी बता देती। एक के बाद दूसरा झूठ बोलकर दोनों मोहन और मेघा, रश्मि को बेवकूफ बनाते हैं। पर अचानक एक दिन रश्मि अपनी शादी का कार्ड लेकर जूना मोहल्ला पहुंच जाती है पर अचानक रश्मि को मेघा मिल जाती है रश्मि मेघा को घर के अन्दर चलने को कहती है परन्तु झूठ खुलने की डर से मेघा आनाकानी करती है मौके पर मोहन का नौकर गुरु पहुंच जाता है...