कैंसर में लाभकारी अंगूर
टैग:
Thursday, Apr 26 2012 2:18PM IST

देखने में सुंदर और खाने में स्वादिष्ट अंगूर सेहत के लिये भी बहुत फायदेमंद है। अंगूर के नियमित सेवन से कैंसर, हार्ट प्रॉब्लम से भी निज़ात पायी जा सकती है।
1. एनीमिया में अंगूर से बढकर कोई दवा नहीं है।
2 . अंगूर में विटामिन ए पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है।
3.अंगूर का सेवन भूख बढा़ता है। पाचन शक्ति ठीक रखता है।
4. आँखों, बालों एवं त्वचा को चमकदार बनाता है।
5. अंगूर फोडे़-फुन्सियों एवं मुहासों को सुखाने में सहायता करता है।
6.अंगूर के रस के गरारे करने से मुँह के घावों एवं छालों में राहत मिलती है।
7 . उल्टी आने व जी मिचलाने पर अंगूर पर थोडा नमक व काली मिर्च डालकर सेवन करें।
8. पेट की गर्मी शांत करने के लिए 20-25 अंगूर रात को पानी में भिगों दे तथा सुबह मसल कर निचोडें तथा इस रस में थोडी शक्कर मिलाकर पीना चाहिए।
9. अंगूर में कैलॉरी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फैट, सोडियम, फाइबर, विटामिन ए, सी, ई व के, कैल्शियम, कॉपर, मैग्नीशियम, मैंग्नीज, जिंक और आयरन पाया जाता है।
10. अंगूर में पॉली-फेनोलिक फाइटोकेमिकल कंपाउंड पाए जाते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को कैंसर, कोरोनरी हार्ट डिजीज, नर्व डिजीज, अल्जाइमर व वाइरल तथा फंगल इन्फेक्शन से बचाता है।
11. हार्ट-अटैक से बचने के लिए काले अंगूर का रस एसप्रिन की गोली के समान कारगर है। एसप्रिन खून के थक्के नहीं बनने देती है।
12. शरीर के किसी भी भाग से रक्त स्राव होने पर अंगूर के एक गिलास जूस में दो चम्मच शहद घोलकर पिलाने पर रक्त की कमी को पूरा किया जा सकता है।
13. भोजन के आधा घंटे बाद अंगूर का रस पीने से खून बढ़ता है और कुछ ही दिनों में पेट फूलना, बदहजमी आदि बीमारियों से छुटकारा मिलता है।