...लज़ीज चिकन मोमोज
टैग:
Tuesday, Apr 3 2012 4:57PM IST

आजकल स्नैक्स में मोमोज ही मोमोज मिलता है। लोगों को पसंद भी खूब आ रहा है। खाने में यह जितना लज़ीज होता है बनाने में उतना ही आसान। आज हम आपको चिकन मोमो बनाना सीखा रहे हैं।
सामग्री-
250 ग्राम उबला और पिसा हुआ चिकन, 500 ग्राम मैदा, 2 चॉप किए प्याज, 2 हरी मिर्च, 1 इंच अदरक घिसा हुआ, 2 पिसा लहसुन, 1 चम्मच सोया सॉस, 1 चम्मच तेल।
विधी-
1. एक कटोरे में मैदा, तेल और नमक को मिला लें, मुलायम आटां तैयार करने के लिए उसमें पानी भी मिलाएं।
2. हरी मिर्च, प्याज, अदरक और लहसुन को अच्छे से चॉप कर के चिकन के साथ मिला लें। इसमें सोया सॉस भी डालें और एक किनारे रख दें।
3. आटें की छोटी-छोटी लोइयां बना कर बेल लें।
4. इन लोइयों के बीच में 1 चम्मच मिली हुई सामग्री को भर लें।
5. फिर आटें को किनारे से सील कर के बंद कर दें।
6. अब करीब 20 मिनट तक के लिए इस पोटली को स्टीम करें।
आपका स्टीम चिकन मोमोस खाने के लिए बिल्कुल तैयार है। इसको टमैटो और गार्लिक सॉस के साथ गरम गरम परोसें।
नोट– अगर आपके पास मोमोज स्टीमर नहीं है तो कोई बात नहीं। आप अपने कुकर में थोड़ा सा पानी डालकर उबाल लें। अब इस इसमें इडली स्टैंड में बने हुए मोमोज को रख कर एक सीटी लगाये। फिर गरमागर्म सर्व करें।