व्यायाम करो, याद्दाश्त बढ़ाओ
टैग:
Tuesday, Feb 21 2012 1:24PM IST
व्यायाम करने से याद्दाश्त बढ़ जाती है।
यह बात एक अध्ययन में सामने आयी।
द डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक शोधकर्ताओं ने पाया कि छह माह से एक साल के बीच रोज पैदल चलना या साइकिल चलाना याद्दाश्त और समस्याओं को सुलझाने में वयस्कों में 15 से 20 प्रतिशत सुधार ला सकता है।
अपने अध्ययन में शोधकर्ताओं ने बताया कि इस तरह के व्यायाम दिमाग के अहम हिस्सों का आकार बढ़ाते हैं।
शोध के अगुवा प्रोफेसर आर्ट क्रेमर ने कहा कि यह दुखद है कि उम्र के साथ हमारे मस्तिष्क का आकार घटता जाता है। उम्र के साथ जीवनशैली भी कुछ सुस्त हो जाती है। हमने पाया कि व्यायाम से दिमाग की कार्यप्रणाली और संरचना में सुधार होता है।