खुलेंगे नए डिजाइनिंग संस्थान
टैग:
Monday, Dec 12 2011 2:13PM IST

नई दिल्ली। युवाओं में डिजाइनिंग के बढ़ते क्रेज को देखते हुए देश में जल्द ही चार नए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन संस्थान खोले जायेंगे।
क्षेत्रीय स्तर पर औद्योगिक व परम्परागत डिजाइनर्स की बढ़ती मांग को देखते हुए यह योजना बनाई गई है।
अहमदाबाद के नेशनल स्कूल ऑफ डिजाइन के निदेशक प्रद्युम्न व्यास ने बताया कि क्षेत्रीय स्तर पर डिजाइंस को बढ़ावा देने व ज्यादा युवाओं को डिजाइनिंग का प्रशक्षिण देने के मकसद से वाणिज्य, उद्योग एवं वस्त्र मंत्रालय असम, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश व हरियाणा में एनआईडी खोले जाने की घोषणा करेगा।
व्यास ने राष्ट्रीय राजधानी में पिछले दिनों आयोजित सीआईआई-एनआईडी डिजाइन सम्मेलन के अवसर पर कहा था , ""हम हर साल करीब 400,000 इंजीनियर व 100,000 प्रबंधक पेश करते हैं। इसके विपरीत डिजाइंस को प्रतियोगी बनाने के लिए हम मुश्किल से 1,000 औद्योगिक डिजाइनर्स ही पेश कर पाते हैं।""
नए एनआईडी के अगले पांच साल में कार्य शुरू कर देने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, ""नए एनआईडी क्षेत्रीय आवश्कताएं पूरी करेंगे और वैश्विक जरूरतों को पूरा करने के लिए परम्परागत डिजाइंस को औद्योगिक स्तर पर पेश करेंगे।""