Rating:
मनगढ़ (प्रतापगढ़)। पुरूष प्रधान समाज में बालिकाओं की शिक्षा के लिए उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में धार्मिक स्थल के रूप में मशहूर मनगढ़ गांव में लड़कियों की उचित शिक्षा के मद्देनजर जगद्गुगुरू कृपालु जी महाराज ने बालिका विद्यालय खुलवाए हैं।
मनगढ़ धाम स्थित कृपालु महिला महाविद्यालय, कृपालु बालिका प्राइमरी स्कूल, कृपालु बालिका इण्टर कालेज का वार्षिकोत्सव समारोह पूरी भव्यता के साथ आयोजित किया गया।
कृपालु गुरू बालिका इण्टर कालेज की छात्राओं ने पंचतत्वों पर आधारित नाटिका पंचमहाभूत का मंचन किया जिसके माध्यम से जीवन के पांच तत्वों धरती, जल, अग्नि, आकाश और हवा के महत्व को छात्राओं ने बहुत ही सुन्दर ढंग से समझाया।
जंगल की अवधारणा पर आधारित कार्यक्रम जंगल की कहानी, अपनी जुबानी के माध्यम से बालिकाओं ने यह संदेश देने का प्रयास किया कि पेड़-पौधे हमारे जीवन और वातावरण के लिए कितने आवश्यक हैं। साथ ही बच्चों ने यह भी संदेश अपने कार्यक्रम के माध्यम से दिया कि हमे जानवरों पर दया करनी चाहिए और हिंसा से दूर रहना चाहिए।
कार्यक्रम अनेकता में एकता के माध्यम से यह बताया गया कि हिन्दू-मुस्लिम-सिक्ख-ईसाई आपस में एक हैं और हमें एकता से साथ में रहते हुए देश के विकास में योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम को नया आयाम देते हुए राधा-कृष्ण के प्रेम व कृष्ण लीला का सजीव चित्रण किया गया।
अन्त में बच्चों ने कृपालु जी महाराज के प्रति अपने आभार व प्यार को प्रकट करते हुए शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
अपने ओजस्वी उद्बबोधन में कृपालु जी महाराज ने सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
मुख्य अतिथियों ने छात्राओं को मेडल व प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इससे पूर्व उत्थान 2011 के नाम से आयोजित इस समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय के न्यायाधीश दिलीप गुप्ता, आयकर अधिकारी जी.एन.पाण्डेय, दूरदर्शन के डायरेक्टर जनरल एस.एम.खान दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम का आरम्भ गणेश वंदना के साथ हुआ, तत्पश्चात् कृपालु प्राइमरी स्कूल की बालिकाओं ने स्वागत गीत सुनाया।
All Commets