बाजार में आया 1200 का मल्टीमीडिया मोबाइल
टैग:
Tuesday, Apr 24 2012 12:11PM IST

मुंबई। मोबाइल कंपनी सैमसंग ने भारतीय उपभोक्ताओं की जरूरत को ध्यान में रखते हुए एक सस्ता मल्टीमीडिया हैंडसेट अपने पोर्टफोलियो में शामिल कर लिया है। गुरू सीरीज के तहत लॉन्च हुए इस फोन में कई बेहतरीन फीचर दिए गए हैं। ज्यादा बैटरी बैकप की वजह से सैमसंग की गुरू सीरीज भारतीय हैंडसेट बाजार में काफी पसंद की जाती है।
सैमसग गुरू E1205 नाम से लांच किए हैंडसेट में साधारण फीचरों के अलावा एफएम रेडियो, मल्टी फार्मेट सपोर्ट मीडिया प्लेयर, और 800 एमएएच की लियॉन बैटरी दी गई है जो 9 घंटे का बैटरी बैकप और 34 दिनों का स्टैंडबाय टाइम देती है।
कंपनी के अनुसार सैमसंग गूरू E1205 को खासतौर से उन उपभोक्ताओं के लिए बनाया गया है जो बजट हैंडसेट पसंद करते हैं। दूसरे फीचरों पर नजर डालें तो गुरू E1205 में वेव फार्मेट सपोर्ट, हैंडसेट फ्री, अलार्म क्लॉक, 200 काटेक्ट फोन बुक मैमोरी, 34 दिनों का स्टैंडबॉय टाइम, 9 घंटे का टॉक टाइम। सैमसंग ने गुरू E1205 को भारतीय बाजार में 1,200 रुपए में लांच किया है।
सैमसंग गुरू E1205 की विशेषताएं
सैमसंग गुरू E1205 में दिए गए फीचरों पर एक नजर 1.52 इंच की टीएफटी स्क्रीन 128 x 128 पिक्स्ल सपोर्ट 108 x 45 x 13.6 एमएम आकार 2जीबी इंटरनल मैमोरी 9 घंटे का टॉक टाइम 34 दिनों का स्टैंडबॉय टाइम मल्टीफार्मेट मल्टीमीडिया प्लेयर वेव फार्मेट सपोर्ट कीमत- 1,200 रुपये है।