बार्सिलोना ओपन में नडाल ने 7वीं बार जीती चैम्पियनशिप
टैग:
Monday, Apr 30 2012 3:08PM IST
बार्सिलोना। दूसरी वरीयता प्राप्त स्पेन के खिलाड़ी राफेल नडाल ने 7वीं बार एटीपी बार्सिलोना ओपन का एकल खिताब जीत लिया है।
इस श्रंखला में नडाल ने अपनी चौथी खिताबी जीत के दौरान एटीपी वर्ल्ड टूर-500 क्ले कोर्ट टूर्नामेंट के फाइनल में स्विट्ज़रलैंड के प्रथम वरीयता प्राप्त रोजर फेडरर को मात दी थी।
नडाल अब तक इस प्रतियोगिता में 34 मैच जीत चुके हैं और उन्होने 2005-2009 और 2011-12 के फाइनल में स्विट्ज़रलैंड के रोजर फेडरर को हराकर खिताब पर कब्जा किया है।
एटीपी की वेबसाइट के मुताबिक, नडाल ने रविवार को खेले गए एकल स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में हमवतन डेविड फेरर को साधे सेटों में 7-6, 7-5 से पराजित किया। राफेल नडाल अब तक कुल 8 युगल खिताब अपने नाम कर चुके हैं और यह उनके कैरियर का यह 48वां एकल खिताब है।