विश्वभारती के विकास को सरकार देगी 150 करोड़
टैग:
Tuesday, May 8 2012 2:16PM IST
नई दिल्ली। गुरुदेव की 150 वीं जंयती पर सरकार ने उनके द्वारा स्थापित विश्वभारती विश्वविद्यालय को 150 करोड़ रुपये की अनुदान राशि देने का फैसला किया है।
बताया गया है कि इस राशि को विश्वविद्यालय के विकास के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने इस बात की घोषणा करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय का शिक्षा क्षेत्र में एक विशिष्ट स्थान है।
गौरतलब है कि विश्वविद्यालय के शु्ररू होने के समय यह संस्थान आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहा था। महात्मा गांधी ने 60 हजार की अनुदान राशि से विश्वविद्यालय को आगे बढ़ने में मदद की थी।
गुरुदेव की 150 वीं जंयती पर शुरू किए गए टैगौर इंटरनेशनल अवार्ड को पहली बार सितार वादक पंडित रवि शंकर को दिया जाएगा। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि इस विश्वविद्यलय के गौरव को बचाए रखने के लिए और अधिक काम करने की आवश्यकता है।