नर्गिस को हिंदी से हुआ प्यार
टैग:
Tuesday, May 1 2012 6:07PM IST
मुंबई। अमेरिकी मॉडल और अभिनेत्री नर्गिस फाखरी इन दिनों अपनी हिंदी भाषा सुधार रही हैं। अब वह थोड़ी-बहुत हिंदी पढ़ने व बोलने लगी हैं। नर्गिस ने फिल्म ‘रॉकस्टार’ से बॉलीवुड में शुरुआत की थी लेकिन उनकी कमजोर हिंदी के चलते इसमें उनके लिए डबिंग की गई थी।
मुंबई में गाजा स्टोर के लांच के अवसर पर पहुंची नर्गिस ने कहा कि हर चीज में समय लगता है, यह इस तरह से नहीं होता। मुझे आकाश से उठाया गया और यहां रख दिया गया। इसलिए इसमें समय लगेगा और यह काम अच्छी तरह हो रहा है। उन्होंने कहा कि मैं वास्तव में बहुत खुश हूं। मैं पढ़ रही हूं और लिख रही हूं, जो बहुत अच्छा है।
इस अवसर पर पहुंची नर्गिस लाल रंग की ड्रेस में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। नर्गिस का देसी अंदाज सबको खूब भा रहा था।
बत्तीस वर्षीया नर्गिस के पास अभी एक फिल्म ‘खिलाड़ी 786′ है, इसमें वह अक्षय कुमार के साथ अभिनय करेंगी। फिल्म में परेश रावल भी हैं। इस बीच वह अन्य पटकथाएं भी पढ़ रही हैं।