इंडिया ओपन बैडमिंटन: मिश्रित युगल खिताब पर इंडोनेशिया का कब्जा
टैग:
Sunday, Apr 29 2012 8:31PM IST
नई दिल्ली। इंडोनेशिया के तोंतोवी अहमद और लिलियाना नैत्सीर की जोड़ी ने थाईलैंड के सुदकेत प्रापाकामोल और साराली थांगथोंगकाम को पराजित कर इंडिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट के मिश्रित युगल खिताब पर अपना कब्जा जमा लिया है।
रविवार को सिरी फोर्ट स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में तोंतोवी अहमद और लिलियाना नैत्सीर ने थाईलैंड के सुदकेत प्रापाकामोल और साराली थांगथोंगकाम की पांचवीं वरीय जोडी को 21-16, 12-21, 21- 4 से पराजित किया। यह मैच लगभग 55 मिनट तक चला।
इन दोनों जोड़ियों के बीच यह तीसरी भिड़ंत थी। इससे पहले भी दोनों मौकों पर इंडोनेशियाई जोड़ीदारों ने बाजी मारी थी।
अहमद और नैत्सीर ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया के योंग देई ली और जुंग इयून हा की तीसरी वरीय जोड़ी को 21-7, 21-14 से हराया था।
प्रापाकामोल और साराली ने अंतिम चार दौर में चीन के ताओ जियामिंग और जिया हुआन की जोड़ी को 21-19, 22-20 से हराया था।