सैमसंग ने नोकिया को पछाड़ा
टैग:
Saturday, Apr 28 2012 6:21PM IST
लंदन। दक्षिण कोरिया की सेलफोन निर्माता कंपनी सैमसंग नोकिया को पछाड़ते हुए दुनिया की सबसे बड़ी सेलफोन निर्माता कंपनी बन गई है।
रीसर्च फर्म स्ट्रैटिजी ऐनालिटिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कैलेंडर वर्ष 2012 की पहली तिमाही (शुरुआती तीन महीने) में सैमसंग ने 9 करोड़ 30 लाख मोबाइल फोन्स की मैन्युफैक्चरिंग की जबकि सिर्फ मोबाइल फोन के लिए जानी जाने वाला ब्रैंड नोकिया इस मामले में पीछे रह गया। इस दौरान नोकिया ने सिर्फ 8 करोड़ 30 लाख मोबाइल फोन की शिपमेंट तैयार की।
सैमसंग को इस दौरान ऐपल और ताइवान की एचटीसी से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा।
कंपनी ने बताया कि उसका आईटी और मोबाइल कम्युनिकेशंस डिविजन, जो स्मार्टफोन्स तैयार करता है उसका ऑपरेटिंग प्रॉफिट 4.27 खरब रहा, जबकि इस दौरान रेवेन्यू में 86 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया।