जूस पीने से त्वचा और सेहत रहेगी बेहतर
टैग:
Thursday, Apr 26 2012 4:37PM IST

गन्ने का जूस
1.गन्ने के रस में ज्यादा बर्फ मिलाकर नहीं पीना चाहिए, सिर्फ रस पीना ज्यादा फायदेमंद है।
2. मिठास ज्यादा होने के कारण गन्ने पर मक्खियां बहुत बैठती हैं अत: रस निकालने या चूसने से पहले इसे धो लेना बहुत जरूरी है।
3. गन्ने का रस एक उत्तम टॉनिक है, पर मधुमेह अथवा घाव से ग्रस्त व्यक्ति को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
4. कब्ज दूर करने के लिए गन्ने के रस में थोड़ा नींबू रस डाल कर कुनकुना गर्म करके एक गिलास सुबह पीना चाहिए।
ऐलोवेरा जूस
1. त्वचा के लालपन व खुजली को खत्म करने के साथ ही ऐलोवेरा का जूस त्वचा संबंधी अन्य समस्याओं जैसे कि एक्जिमा, सोरियोसिस में भी औषधि की तरह कार्य करता है।
2. रक्त की शुद्धि, पाचन क्रिया को बढ़ाना, आर्थराइटिस में कारगर व शारीरिक क्षमता को बढा़ने के साथ ही ऐलोवेरा जूस के अनगिनत फायदे हैं।
3. रोजाना एक कप ऐलोवेरा ज्यूस का सेवन हमारे स्वास्थ्य व त्वचा संबंधी कई समस्याओं के निदान में कारगर है।
मिक्स फ्रूट या सब्जी जूस
1. 100 % फल या सब्जियों से बनाए गए जूस हमारे शरीर में विटामिन की पूर्ति करने के साथ ही त्वचा को भी पोषण प्रदान करते हैं।
2. स्वाद में लाजवाब होने के साथ ही जूस त्वचा की गहराई से सफाई कर विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है।
नोट : एक रिसर्च के अनुसार गहरे रंग के फलों के जूस शरीर के लिए अधिक गुणकारी होते हैं। अनार और ब्लू बेरी के जूस में हमारे शरीर व त्वचा के लाभकारी एंटी ऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है।
चुकंदर का रस भी स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है।