महिला आर्मी ऑफिसर ने लगाया यौन शोषण का आरोप
टैग:
Monday, Apr 23 2012 5:00PM IST
देहरादून। देहरादून स्थित आर्मी हॉस्पिटल में एक महिला ऑफिसर ने सेना के ही एक अन्य ऑफिसर पर यौन शोषण करने का आरोप के साथ धोखाधड़ी का आरोप भी लगया है।
सूत्रों के अनुसार कैंट थाने में दर्ज की गई शिकायत में तलाकशुदा महिला आर्मी ऑफिसर ने एक अन्य ऑफिसर पर आरोप लगाया है कि उसने शादी का आश्वासन देकर यौन शोषण किया और बाद में शादी करने से इनकार कर दिया।
सूत्रों के मुताबिक, महिला आर्मी ऑफिसर ने आरोप लगाया कि उसने मेरे साथ मंदिर में शादी भी की थी और जब शादी को रजिस्टर्ड करवाने के लिए कहा तो इनकार कर दिया, क्योंकि वह पहले से ही शादीशुदा था। पूरे मामले की जांच की जा रही है।