स्टफ्ड मशरूम
टैग:
Monday, Apr 16 2012 12:08PM IST
सामाग्री- 15 से 20 फ्रेश मशरूम, आधा कप गाढ़ा दही, चार चम्मच ग्रेटेड चीज, आधा चम्मच गार्लिक पेस्ट, एक चम्मच चिली सॉस, नमक और काली मिर्च स्वादानुसार, दो चम्मच मक्खन।
विधि -
1. मशरूम को धोकर अलग रख दें।
2. एक बर्तन में दही , चीज , लहसुन पेस्ट , चिली सॉस , नमक और काली मिर्च अच्छी तरह मिक्स कर लें।
3.इस मिक्सचर को मशरूम में भर दें।
4.माइक्रोवेव फ्लैट पेन में बटर लगा लें और उसमें सारे मशरूम अच्छी तरह रख दें।
5. ऊपर से बचा बटर डाल दें और पांच मिनट तक माइक्रोवेव में रहने दें।