अब शर्ट पर पसीने के दाग होंगे बेअसर
टैग:
Monday, Apr 16 2012 11:59AM IST
गर्मी में पसीने की शिकायत तो हर किसी को होती है। पसीने की बदबू और कपड़ों पर पड़ने वाले दाग सभी को परेशान करते हैं। यह दोनों ही चीजें गर्मी की सबसे बुरी चीज लगती है।
अगर अब यह कहा जाए की इस परेशानी का इलाज मिल गया है तो यह बात बिल्कुल सही होगी।
एक ब्रिटिश ब्रांड ने एक ऐसी शर्ट लॉन्च की है, जो आपका पसीना शर्ट पर आने ही नहीं देगी।
इस शर्ट का फैब्रिक इस तरह का है कि पहले तो इसकी अंदरूनी लेयर शरीर के पसीने को सोखती है और बाहरी लेयर इस पसीने को भाप बना कर उड़ा देती है। इसके साथ ही फैब्रिक की बाहरी लेयर पसीने को रिफ्लेक्ट करती है जिससे वह शर्ट पर दाग की तरह नजर नहीं आता है।
इस शर्ट का नाम ड्राई गार्ड है और कंपनी के स्टोर्स पर 2200 रुपए से लेकर 2800 रुपए में ली जा सकती है। पिछले सीजन में टेस्ट लॉन्च को मिले अच्छे रिस्पॉन्स को देखते हुए इसकी लॉन्चिंग बड़े लेवल पर की गई है।