Google+
Aaj Ki Khabar  Aaj Ki Khabar
Updated
नारियल की स्वादिष्ट बर्फी
टैग:
Thursday, Apr 12 2012 12:57PM IST
सामग्री

3 कप ताजा नारियल, 400 ग्राम दूध, ½ कप चीनी, 1 चम्‍मच इलायची पाउडर, 5 टीस्‍पून घी, 1 कप बादाम कटे हुए

विधि-

1. सबसे पहले एक बड़ा सा पैन लें।

2. इसमें कसा हुआ नारियल, दूध और चीनी मिला दें।

3. इसको तब तक चलाएं, जब तक दूध आधा या गाढ़ा न हो जाए।

4. इसके बाद इसमें घी डालें।

5. इसे फिर पकाएं। जब देखें घी अलग हो गया। गैस बंद कर दें।

6. इसके बाद सामग्री में इलायची पाउडर डालें।

7. इसके बाद एक थाली लें और उसमें सारी सामग्री डाल कर उस पर कसे हुए बादाम डालें।

8. जब नारियल सामग्री ठंडी हो जाए तब उसे अपने मनपसंद आकार में काट लें।