...ये भी आजमाएं
टैग:
Saturday, Apr 7 2012 1:53PM IST

1.दही को जल्दी जमाने के लिये दूध को हल्का गर्म कर लें। उसमें एक टी स्पून दही मिक्स कर ढक दें। अब दही वाले बर्तन को प्रेशर कुकर में रख कर उसे भी ढंक दें। दही जल्दी जमेगा।
2.धनिया की गड्डी की जड़ को काट दें। फिर इसे फ्रीज में रखें। यह पंद्रह दिनों तक फ्रेश रहेगा।
3.अरबी नमक लगाकर धोने से तार नहीं छोड़ती हैं।
4.पुराने आलुओं को स्वादिष्ट बनाने के लिए इन्हें उबालते वक्त इनमें थोड़ा-सा नींबू का रस और थोड़ी-सी चीनी डाल दें। इससे आलू सफेद व चटपटे बनेंगे।
5.अगर आलू को छीलकर काटें और पानी में एक चम्मच सिरका डालकर उबालें तो आलू अपेक्षाकृत जल्दी उबलेंगे और टूटेंगे नहीं।
6.चना, मटर जैसे चीज जल्दी गलाने के लिए उबालते समय पानी में नमक और रिफाइड तेल की कुछ बूंदे डाल दें।
7.कच्ची सब्जियाँ यदि मुरझाई व बासी लग रही हों तो इन्हें नींबू के रस मिले पानी में एक घंटे के लिए डाल दें वे फिर ताजी लगने लगेगी।
8.कोई भी भरवाँ सब्जी बनाते समय मसाले में थोड़ा-सा भुना मूँगफली का चूर्ण डाल देने से सब्जी का स्वाद बढ़ जाएगा।
9.करी पत्ते को गर्म तेल में तल कर उसका तेल निथार लें। अब इसे एयरटाइट जार में रखें। जब भी इस्तेमाल करना हो इसे क्रश करें और सब्जी में डालें।
10.चना, मटर जैसे चीज जल्दी गलाने के लिए उबालते समय पानी में नमक और रिफाइड तेल की कुछ बूंदे डाल दें।
11.पनीर को नर्म रखने के लिए उसे तलने के बाद गरम पानी में डालें। इसके बाद ही उसे सब्जी में मिलाएँ और हल्का पकाएँ।
12.पालक पनीर बनाने से पहले पालक की पत्तियों को एक चम्मच चीनी वाले पानी में आधे घंटे तक भिगोकर रखें, अधिक स्वादिष्ट बनेगा।
13.बची हुई इडली और डोसे के घोल को अधिक देर तक ताजा रखने के लिए उस पर पान का एक पत्ता रख दें।
14.आलू की कचौड़ी बनाते समय मसाले में थोड़ा बेसन भूनकर डाल दें। इससे कचौड़ी को बेलना आसान होता है और स्वाद भी बढ़ता है।
15.महँगी क्रॉकरी अगर एक जगह से दूसरे शहर ले जानी हो तो उसे भिगोकर बिना पोंछे ही अखबार में लपेट लें। इससे कागज क्रॉकरी पर चिपक जाएगा और ले जाते समय सुरक्षित रहेगी।
16.पिसे हुए मसालों को अधिक दिन तक सुरक्षित रखने के लिए उसमें साबुत नमक की डलियाँ डाल दीजिए।
17.उबले अंडों को आसानी से सफाई के साथ छीलने के लिए उन्हें उबलने के बाद पाँच मिनट के लिए ठंडे पानी में डाल दें।
18.नारियल का छिलका आराम से निकालने के लिए छिलका निकालने से पहले उसे आधे घंटे तक पानी में डालकर रखें।