Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

तो अब बाल नहीं कटवा पाएंगे कलेक्टर साहब!

Published

on

डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर रोहित गुप्ता, रैंप शो की इजाजत नहीं, उदयपुर की हेयर ड्रेसर कम्युनिटी

Loading

उदयपुर। डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर ने रैंप शो की इजाजत नहीं दी तो हेयर ड्रेसर कम्युनिटी ने उनके बाल न काटने का फैसला कर लिया है न अजीब बात लेकिन उदयपुर की हेयर ड्रेसर कम्युनिटी ने कुछ ऐसा ही फैसला लिया लेते हुए अपने डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर का बहिष्कार कर उनके बाल नहीं काटने का फैसला किया है। डीसी रोहित गुप्ता ने उन्हें एक रैंप शो करने की इजाजत नहीं दी थी, जिसके बाद उन्होंने यह फैसला किया। इन लोगों ने रोहित पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए तय किया कि उनके समुदाय का कोई व्यक्ति रोहित के बाल नहीं काटेगा। दरअसल, कम्युनिटी के इस शो के जरिए हेयर ऐंड ब्यूटी एक्सपर्ट्स उदयपुर को साफ और स्मार्ट बनाने के मकसद के तहत कैंपेन करना चाहते थे। गत 5 जनवरी को असोसिएशन ने अधिकारियों से रैंप शो करने की इजाजत मांगी थी, लेकिन उन्हें यह कहकर मना कर दिया गया कि हाई कोर्ट के एक आदेश के बाद झील के किनारे सार्वजनिक इवेंट करना निषेध है।

इसके बाद, असोसिएशन को वेन्यू बदलना पड़ा और शो को टाउन हॉल में आयोजित करने की बात हुई। बाद में मामला फिर सामने आया जब पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन के सहयोग से लेक फेस्टिवल के लिए झील के आसपास सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की घोषणा की गई। राजस्थान हेयर ऐंड ब्यूटी ऑर्गनाइजेशन के सदस्य अशोक पालीवाल ने कहा, ‘उन्होंने (कलेक्टर) हमें रैंप शो करने की इजाजत नहीं दी जिसमें हमारे मॉडल्स को झाड़ू के साथ वॉक कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता का प्रचार करना था। हमने उनके फैसले को माना क्योंकि हम न्यायालय का सम्मान करते हैं। लेकिन अब वह झील के आसपास ही इवेंट आयोजित कर रहे हैं। हम इससे अपमानित महसूस करते हैं। वे हमें कलाकार नहीं समझते और हमारे पेशे का तिरस्कार करते हैं।’

Continue Reading

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending