Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘चक्रवर्ती अशोक सम्राट’ के लिए गौतम रोडे से संपर्क

Published

on

'चक्रवर्ती अशोक सम्राट', गौतम रोडे, पौराणिक धारावाहिक 'सूर्यपुत्र कर्ण', 'सरस्वतीचंद्र', 'महाकुंभ'

Loading

मुंबई| वर्तमान में लोकप्रिय पौराणिक धारावाहिक ‘सूर्यपुत्र कर्ण’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे अभिनेता गौतम रोडे से अन्य धारावाहिक ‘चक्रवर्ती अशोक सम्राट’ के लिए संपर्क किया गया है। सूत्र के मुताबिक, ‘सरस्वतीचंद्र’ और ‘महाकुंभ’ जैसे धारावाहिकों के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता गौतम से टेलीविजन चैनल कलर्स के धारावाहिक वयस्क अशोक की भूमिका निभाने के लिए संपर्क किया गया है। कलर्स पर जारी इस धारावाहिक में अशोक की भूमिका अभी एक किशोर निभा रहा है। सूत्र ने कहा, “किसी किरदार को किशोर से व्यस्क होने के बाद धारावाहिक में उसके उपयुक्त स्थानापन्न का चयन हमेशा जोखिमभरा होता है। इस कारण प्रोडक्शन हाउस और चैनल जाने पहचाने कलाकार को उतारना चाहता है। चैनल में अशोक टॉप रेटेड धारावाहिकों में से है और छोटे अशोक की भूमिका सिद्धार्थ निगम निभा रहे हैं।” सूत्र ने कहा, “यही वजह है कि वह गौतम को लेना चाहते हैं जिनके कई प्रशंसक हैं और वह टेलीविजन पर खुद को साबित कर चुके हैं।” हालांकि, सूत्र ने कहा कि ‘सूर्यपुत्र कर्ण’ विस्तार में चल रहा है इसलिए गौतम इस प्रस्ताव को स्वीकार करने में सक्षम नहीं होंगे।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending