Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

गूगल ने रसायनज्ञ दमित्रि मेंडेलीव को याद किया

Published

on

Loading

नई दिल्ली| वैश्विक सर्च इंजन गूगल ने सोमवार को अपने डूडल के जरिए रूसी रसायनज्ञ दमित्रि मेंडेलीव को उनके 182वें जन्मदिन पर याद किया। मेंडेलीव को पीरियॉडिक टेबल का जनक कहा जाता है। रूसी रसायनज्ञ का जन्म आठ फरवरी, 1834 को हुआ था और उन्होंने रसायन के तत्वों की आवर्त सारणी के एक दूरदर्शी संस्करण ‘पीरियॉडिक लॉ’ का निर्माण किया था और इसीलिए उन्हें ‘फादर ऑफ पीरियॉडिक टेबल’ कहा जाता है।

उन्होंने रसायन के तत्वों की आवर्त सारणी के एक दूरदर्शी संस्करण ‘पीरियॉडिक लॉ’ को पहले से ही खोजे गए तत्वों की प्रकृति का पता लगाने के लिए इस्तेमाल किया और साथ ही यह भी अनुमान लगाया कि आठ तत्वों की प्रकृति का पता लगाया जाना बाकी है।

मेंडेलीव की ‘पीरियॉडिक लॉ टेबल’ को 1869 में प्रकाशित किया गया था, जिसमें 63 तत्वों को उनके परमाणु भार के साथ दर्शाया गया।

इस टेबल में फिर बाद में बदलाव किए गए और इसका पुन:निर्माण भी किया गया।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending