मनोरंजन
‘फना’ के 10 साल पूरे, निर्देशक ने साझा की यादें
मुंबई | आमिर खान अभिनीत ‘फना’ फिल्म की रिलीज को गुरुवार को 10 साल पूरे हो गए। इसके निर्देशक कुणाल कोहली ने फिल्मनिर्माण से जुड़ी कुछ यादें साझा की। कोहली ने गुरुवार को ट्विटर पर लिखा, “फिल्म ‘फना’ के 10 साल पूरे।” फिल्मकार ने कहा कि आमिर ने फिल्म की पटकथा के केवल दो शब्द सुनने के बाद ही इसके करने के लिए ‘हां’ कह दी थी।
उन्होंने बताया कि आमिर ने ही फिल्म में जूनी के किरदार के लिए काजोल का नाम सुझाया था। उन्होंने लिखा, “जब आदि चोपड़ा और मैंने आमिर खान से पूछा कि ‘फना’ में जूनी के किरदार के लिए कौन-सी तीन लड़कियां सही रहेंगी? तो उन्होंने कहा-काजोल, काजोल और काजोल।” निर्देशक ने यह भी बताया कि ‘फना’ के गाने ‘मेरे हाथ में’ की शूटिंग दोबारा करनी पड़ी थी, क्योंकि पोलैंड में बहुत ठंड थी।
मनोरंजन
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन
मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।
बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।
इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।
-
नेशनल3 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल3 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
खेल-कूद3 days ago
IPL 2024 : आज होगी दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत, जानें किसका पलड़ा है भारी
-
नेशनल1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में मोदी सरकार के 11 कैबिनेट मंत्रियों की परीक्षा, देखें लिस्ट
-
नेशनल1 day ago
अमरोहा की रैली में बोले पीएम मोदी, ‘मोहम्मद शमी का कमाल पूरी दुनिया ने देखा’
-
नेशनल1 day ago
पीएम मोदी की लोगों से अपील, इस बात मतदान का नया रिकार्ड बनाएं
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में यूपी की आठ सीटों पर वोटिंग जारी, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर
-
नेशनल1 day ago
संजय सिंह ने उठाया सवाल, कहा- क्या जेल में केजरीवाल को जहर देकर मारने की रची जा रही साजिश