Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

नीतिश के साथ मिलकर काम करने को उत्सुक : मोदी

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके शपथ ग्रहण के तत्काल बाद बधाई दी। मोदी ने कहा कि वह बिहार की प्रगति के लिए नीतिश के साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हैं।

मोदी ने वरिष्ठ भाजपा नेता, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को भी बधाई दी।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, नीतीश कुमारजी और सुशील मोदीजी को बधाई। बिहार की प्रगति और सम्पन्नता के लिए साथ मिलकर काम करने को उत्सुक।

नीतीश ने महागठबंधन से अलग होने के कुछ घंटों के बाद ही छठी बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

नीतीश कुमार ने पूर्व उप मुख्यमंत्री व लालू के बेटे तेजस्वी यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद 20 महीने पुरानी महागठबंधन सरकार गिर गई।

Continue Reading

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending