Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

बिजनेस

व्यापार की आसानी में झारखंड 13वें स्थान पर फिसला

Published

on

Loading

रांची, 8 दिसम्बर (आईएएनएस)| ईज ऑफ डूइंग बिजनेस यानी व्यापार करने की आसानी की रैकिग में झारखंड 7वें स्थान से फिसल कर 13वें स्थान पर पहुंच गया है।

सरकारी आंकड़ों से शुक्रवार को यह जानकारी मिली। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग के मुताबिक, इस रैंकिंग में हरियाणा 69 फीसदी स्कोर के साथ शीर्ष पर है। इसके बाद तेलंगाना (68.46 फीसदी) और गुजरात (67.74 फीसदी) हैं।

साल 2015 में झारखंड इस सूची में तीसरे स्थान पर था और इस साल यह 57.68 फीसदी स्कोर के साथ 13वें स्थान पर है।

बिहार एकल खिड़की प्रणाली में सुधार के मामले में शीर्ष पर है, जबकि झारखंड इस मामले में शीर्ष पांच में भी नहीं है। श्रम कानून के मामले में भी झारखंड शीर्ष पांच राज्यों में शामिल नहीं है, जबकि हरियाणा इसमें शीर्ष पर है।

झारखंड सरकार की रैकिंग में गिरावट के बाद विपक्षी दलों ने सरकार की आलोचना की है। झारखंड कांग्रेस के महासचिव किशोर सहदेव ने आईएएनएस को बताया, झारखंड की छवि (विकास पर ध्यान देने के मामले में) नकली तरीके से बनाई गई थी, धीरे-धीरे इसकी कलई खुल रही है।

Continue Reading

बिजनेस

हेमलीज़ ने इटली में खोला दूसरा फ्लैगशिप स्टोर, रिलायंस ने 2019 में किया था अधिग्रहण

Published

on

Loading

रोम। विश्व प्रसिद्ध ब्रिटिश खिलौना ब्रांड हेमलीज़ ने रोम के प्रतिष्ठित इलाके गैलेरिया अल्बर्टो सोर्डी में अपना दूसरा स्टोर खोला है। यह स्टोर इटली की अग्रणी खिलौना कंपनी गियोची प्रीज़ियोसी के साथ साझेदारी में खोला गया है। इटली के मिलान शहर में भी कंपनी का स्टोर है। 1,360 वर्ग मीटर में फैला यह खिलौना स्टोर, रोम की सबसे शानदार सड़कों में से एक वाया डेल कोरसो पर स्थित ऐतिहासिक शॉपिंग आर्किड में खोला गया है। 1760 में बनी इस कंपनी का 2019 में रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड (आरबीएल) ने अधिग्रहण कर लिया था। वर्तमान में कंपनी 16 देशों में फैले 189 दुकानों में हेमलीज़ खिलौने बेचती है।

स्टोर को हेमलीज़ के लाल और सफेद रंगों से सजाया गया है। बच्चों में खासे लोकप्रिय खिलौने जैसे लेगो, नेरफ और बार्बी ब्रांडों को यहां प्रदर्शित किया गया है। हेमलीज़ ग्लोबल के सीईओ सुमीत यादव ने कहा “रोम में हमारा विस्तार एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। मिलान में हमें जबरदस्त प्यार और समर्थन मिला इसके बाद यह स्टोर इटली में गियोची प्रीज़ियोसी ग्रुप (जीपी ग्रुप) के साथ हमारा दूसरा स्टोर है। हम पूरे इटली में बच्चों और परिवारों के बीच खिलौनों की मार्फत खुशी और जादू बिखेरना जारी रखेंगे।”

दूसरी साझेदार कंपनी जियोची प्रीज़ियोसी के मिलान स्टोर में अब तक 8 लाख लोग आ चुके हैं। कंपनी को यकीन है कि रोम में भी वे यह सफलता दोहरा पाएंगे। स्थानीय नागरिकों के अलावा पर्यटक भी ट्रेवी फाउंटेन से कुछ ही मिनटों की दूरी पर हेमलीज़ के स्टोर को विजिट कर पाएंगे।

Continue Reading

Trending