Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

इंडोनेशिया में भूकंप के झटके, सुनामी की चेतावनी जारी

Published

on

Loading

जकार्ता, 16 दिसंबर (आईएएनएस)| इंडोनेशिया का पश्चिमी जावा प्रांत भूकंप के कई झटकों से हिल गया। इसके बाद प्रशासन ने सुनामी की चेतावनी जारी की। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, भूकंप का पहला झटका शुक्रवार को रात 11.04 बजे जावा प्रांत के सुकाबूमी में महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.5 रही।

वहीं, भूकंप का दूसरा झटका इसके लगभग 40 मिनट बाद महसूस किया गया, जिसकी रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 7.3 थी और केंद्र कावुलू था।

भूकंप का तीसरा झटका लगभग इसी समय महसूस किया गया, जिसका तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.9 रही।

मौसम विभाग ने पश्चिमी जावा, मध्य जावा और योगयाकार्ता इन तीन प्रांतों में सुनामी की चेतावनी जारी की।

हालांकि, शनिवार तड़के ही इस चेतावनी को वापस ले लिया गया।

इंडोनेशिया के आपदा उन्नयन एजेंसी (बीएनपीबी) के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुगरोहो ने कहा कि भूकंप से पश्चिमी जावा और मध्य जावा में दो लोगों की मौत हो गई जबकि सात घायल हो गए। इसके साथ ही 100 से अधिक इमारतें नष्ट हो गई हैं।

सुतोपो ने कहा, भूकंप से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र पंगनडारन, तासिकमलाया, सियामिस, बंजर, गेरूट, सिलाकैप, केबुमन, पेकालोंगन, बनयूमस, ब्रेब्स और बंजरनेगारा है।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में पढ़ाई कर रहे दो भारतीय छात्रों की सड़क हादसे में मौत, कॉलेज से घर लौटते समय हुआ हादसा

Published

on

Loading

न्यूयार्क। अमेरिका में पढाई कर रहे तेलंगाना के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। दोनों छात्रों निवेश मुक्का और गौतम कुमार पारसी की शनिवार रात एरिजोना के पियोरिया में उस समय जान चली गई, जब उनकी कार दूसरी कार से जा टकराई। दोनों की उम्र 19 वर्षीय थी।

रिपोर्ट के अनुसार, निवेश करीमनगर जिले के हुजूराबाद शहर का रहने वाला था, वहीं गौतम कुमार जनगांव जिले के स्टेशन घनपुर का रहने वाला था। दोनों एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर रहे थे।

दोनों अपने दोस्तों के साथ विश्वविद्यालय से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही कार ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। निवेश और गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। निवेश डॉक्टर दंपत्ति नवीन और स्वाति का बेटा था। दोनों छात्रों के परिवारों ने भारत सरकार से शवों को वापस लाने में मदद की अपील की है।

 

Continue Reading

Trending