Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

‘ब्रह्मास्त्र’ हाथ में लेकर मोदी से मुकाबला करने उतरेंगे मनमोहन

Published

on

Loading

अहमदाबाद। गुजरात चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही भाजपा और कांग्रेस दोनों प्रमुख दल चक्रव्यूह रचने में लग गए हैं। भाजपा और कांग्रेस वोट बैंक को जोडऩे वाले स्टार प्रचारकों की रैलियों की तैयारियों में जुट गए हैं। भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री मोदी 50 सभाएं करेंगे, वहीं कांग्रेस उनका मुकाबला करने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को मैदान में उतारेगी। खास बात यह है कि इसके लिए मनमोहन ‘ब्रह्मास्त्र’ हाथ में लेकर मोदी को चुनौती देंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात में दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में करीब एक माह में 30 से अधिक सभाएं और दर्जनों रोड शो कर सकते हैं जबकि कांग्रेस पाटीदार-ओबीसी-दलित समीकरण बनाने में जुटी है। कांग्रेस ने मोदी से मुकाबले के लिए मनमोहन को तैयार किया है और एक खास ‘ब्रह्मास्त्र’ उनके हवाले किया है। यह ‘ब्रह्मास्त्र’ है जीएसटी। कांग्रेस जीएसटी पर व्यापारी वर्ग की कथित नाराजगी को भुनाने के लिए ही पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भी मैदान में उतार रही है।

गुजरात चुनाव में जीएसटी को लेकर व्यापारियों में नाराजगी एक प्रमुख मुद्दा है। इसी वजह से जीसएटी पर अर्थशास्त्री पूर्व प्रधानमंत्री डा मनमोहन सिंह के अलावा कांग्रेस अपने पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम को भी गुजरात में चुनाव मैदान में उतार सकती है। इसके अलावा कमजोर स्वास्थ्य के बावजूद सोनिया गांधी के भी कुछ सभाएं करने की संभावना है।

वहीं 10 नवंबर के बाद मोदी गुजरात के चुनाव में उतर सकते हैं। गुजरात चुनाव को मोदी की प्रतिष्ठा से जोड़ा जा रहा है। इस साल अब तक 10 बार मोदी गुजरात का दौरा कर चुके हैं। ऐसे में पार्टी के लोगों का कहना है कि मोदी गुजरात में करीब 30 चुनावी रैलियों में हिस्सा ले सकते हैं।

नेशनल

बाहुबली मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी तबीयत

Published

on

Loading

लखनऊ। बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। बांदा जेल में मुख्तार को हार्ट अटैक आया था, इसके बाद मुख्तार अंसारी को बांदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। सूत्रों के मुताबिक जेल से लाते वक्त मुख्तार बेहोश था। मुख्तार अंसारी की हालत गंभीर बनी हुई थी। 9 डॉक्टरों का पैनल मुख्तार अंसारी के लिए तैनात किया गया था। इलाज के दौरान मुख्तार अंसारी की मौत हो गई। इस मामले में मेडिकल कॉलेज बांदा के प्रिंसिपल ने चुप्पी साधी हुई है। उधर मुख्तार की मौत के बाद मऊ, बांदा और गाजीपुर में धारा 144 लागू हो गई है। इसके साथ ही यूपी में हाई अलर्ट है और सभी कप्तानों को अलर्ट पर रहने पर कहा गया है।

प्रयागराज में मुख्तार और उनके परिवार का इलाहाबाद हाईकोर्ट में केस देखने वाले वकील अजय श्रीवास्तव प्रयागराज से बांदा के लिए रवाना हो गए हैं। उनका कहना है कि जेल या प्रशासन की तरफ से अभी तक मुख्तार अंसारी के परिवार को कोई सूचना नहीं दी गई है। हालांकि मुख्तार के बेटे उमर अंसारी भी बांदा के लिए रवाना हो गए हैं।

बता दें कि मुख़्तार अंसारी की तबियत रात में अचानक खराब हो जाने और शोचालय में गिर जाने के कारण उसे तत्काल जेल डॉक्टर ने उपचार दिया गया। इसके बाद जिला प्रशासन को अवगत कराकर डॉक्टर्स की टीम बुलायी गई थी। डॉक्टर्स ने मुख्तार  को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। इसके बाद बंदी मुख्तार अंसारी को पुलिस सुरक्षा में मेडिकल कालेज बांदा में भर्ती करा दिया गया था।

बता दें कि मुख्तार अंसारी को पिछले 18 महीने में 8 मामलो में सजा मिल चुकी थी, उसके खिलाफ अलग-अलग जिलों के थानों में कुल 65 मुकदमे दर्ज थे। पिछले 18 सालों से मुख्तार अंसारी जेल में बंद था। यूपी की बांदा जेल में बंद बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी को हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उसे बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था,लेकिन इलाज के दौरान मुख्तार अंसारी की मौत हो गई।

 

Continue Reading

Trending