Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

birthday special : सचिन के क्लोन वीरू का बल्ला गरजे और टीम इंडिया न जीते, ऐसा कम ही हुआ

Published

on

Loading

सैय्यद मोहम्मद अब्बास 

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट में वीरू का रूतबा बेहद अलग माना जाता है। क्रिकेट के मैदान पर वीरू अक्सर गेंदबाजों के होश उड़ाते रहे हैं। भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाजी वीरेंद्र सहवाग शुक्रवार को 39 साल के हो गए है। क्रिकेट में सचिन का क्लोन कहे जाने वाले वीरेंद्र सहवाग को अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए विश्व क्रिकेट में जाना जाता है। उनका बल्ला जिस दिन चलता था उस दिन भारतीय क्रिकेट की जीत तय मानी जाती थी।

वीरू का रिकॉर्ड इस बात की गवाही भी देता है। सहवाग ने अपने क्रिकेट करियर में शतक, दोहरा और तिहरा शतक जमाया है। वीरू के आंकड़े उनके जबरदस्त खेल की ओर इशारा करते हैं। वह रिकॉर्ड के लिए नहीं खेलते थे। सहवाग शतक के करीब होने के बावजूद भी वह अपने खेल में बदलाव नहीं करते थे और आक्रमक खेल जारी रखने में विश्वास रखते थे। भारतीय क्रिकेट में वीरू और सचिन की जोड़ी खूब चर्चा में रही है।

सचिन के साथ मिलकर वीरू ने कई यादगार पारी खेलकर भारतीय क्रिकेट को स्वर्णिम सफलता दिलाई। भारत में क्रिकेट को भगवान का दर्जा दिया जाता है और वीरू इसी देश में अपनी अलग पहचान बनायी। वीरू 22 गज की पिच पर बेखौफ अंदाज से गेंदबाजों की जमकर धुनाई किया करते थे। उन्होंने कई मौकों पर छक्का मारकर अपना शतक पूरा किया है। सौरभ गांगुली की कप्तानी में वीरू ने अपने करियर को खूब आगे बढ़ाया।

वीरू के तूफानी खेल के आगे दुनिया के कई बड़े गेंदबाजों की हवा निकल जाती थी। इतना ही नहीं वीरू पिच पर जब तक बल्लेबाजी करते तब तक विरोधी टीम की हालत पस्त दिखती थी। नजफगढ़ के नवाब कहे जाने वाले वीरू ने अपने करियर में दो तिहरे शतक के साथ-साथ एक दोहरा शतक जड़ा है। हालांकि वह एक बार मामूली अंतर से टेस्ट में तिहरा शतक बनाने से चूक गए थे। वीरू ने पाकिस्तान में जाकर पाक गेंदबाजों की कमर तोड़ दी।

इसके बाद लोग वीरू को मुल्तान का सुलतान कहकर पुकारने लगे। दरअसल पाक के खिलाफ वीरू ने तिहरा शतक जड़कर खूब वाह-वाही लूटी थी। वीरू ने अपने करियर में 104 टेस्ट की 180 पारियों में 49.34 की औसत से 8586 रन बनाये। उन्होंने इस दौरान 23 शतक शामिल लगाए। वहीं वन-डे में उन्होंने 251 मैचों में 35.05 की औसत से 8273 रन बनाये। इसमें 15 शतक शामिल रहे। इस दौरान 219 रन वन-डे का सबसे बड़ा स्कोर रहा है।

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर वीरू अकेले टीम इंडिया के बल्लेबाज हैं जिनके नाम टेस्ट क्रिकेट में दो तिहरे शतक जमाया। भारत की ओर से उनके अलावा करुण नायर ने टेस्ट क्रिकेट में यह कारनामा किया है। बतौर गेंदबाज भी वीरू ने कई बल्लेबाजों का अपना शिकार बनाया है।

वीरू ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते है और उन्होंने वन-डे में 96 और टेस्ट में 40 विकेट चटकाये है। इतना ही वीरू ने आईपीएल में भी अपने बल्ले की हनक दिखाई है। वीरू ने क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद कमेंटेटर की भूमिका में अच्छी-खासी लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं। कुल मिलाकर भारतीय क्रिकेट में जब भी वीरू का नाम लिया जायेगा उनकी गिनती देश के चमकदार सितारों में होगी।

खेल-कूद

आईपीएल के बीच पत्नी संग रांची पहुंचे सचिन, धोनी के शहर में है ये काम

Published

on

Loading

रांची। जहां इस समय पूरे देश में आईपीएल की धूम मची हुई है वहीं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर रांची में हैं। उनके साथ उनकी पत्नी अंजलि भी हैं। सचिन यहां ओरमांझी में युवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के लिए आए हैं।

सचिन ने कहा, “मैं यहां अपने फाउंडेशन के लिए आया हूं। सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन यहां के यूथ फाउंडेशन के साथ मिलकर काम करता है। खासकर मैं यहां की महिला खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने आया हूं। इसलिए मैं युवा लड़कियों को देखने आया हूं जो फुटबॉल खेलती हैं और उन्हें प्रोत्साहित करूंगा। इस समय इसके अलावा यहां आने की कोई और वजह नहीं है।

बता दें कि सचिन तेंदुलकर के रांची पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैंस का उनके प्रति उत्साह साफ नजर आ रहा है। वहीं एयरपोर्ट पर रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा उनके स्वागत के लिए पहुंचे और कड़ी सुरक्षा के साथ सचिन को उनके होटल ले जाया गया।

 

Continue Reading

Trending