Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

एशिया कप हॉकी में भारत ने मलेशिया को 6-2 से किया चित

Published

on

Loading

ढाका | भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने हीरो हॉकी एशिया कप-2017 में गुरुवार को खेले गए मैच में जीत हासिल कर हॉकी के प्रशंसकों को दिवाली का तोहफा दिया। भारतीय टीम ने मौलाना भाशानी नेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में मलेशिया को 6-2 से करारी मात दी। भारतीय टीम ने शुरुआत से ही मैच पर अपना दबदबा कायम रखा था। आकाशदीप सिंह की ओर से पहले क्वार्टर की समाप्ति के अंतिम मिनट में दागे गए गोल से टीम ने अपना खाता खोला।

दूसरे क्वार्टर में मलेशिया के डिफेंस को कमजोर करते हुए भारतीय टीम के लिए हरमनप्रीत सिंह ने 19वें और एस.के. उथप्पा ने 24वें मिनट में गोल किया। इन दो गोलों के दम पर भारत ने मलेशिया पर 3-0 की बढ़त बनाई।

इससे पहले दक्षिण कोरिया के साथ मैच के अंतिम मिनट में गोल दागकर टीम को हार से बचाने वाले गुरजंत सिंह ने मैच के तीसरे क्वार्टर की शुरुआत के बाद तीसरे मिनट में ही आकाशदीप से मिले पास को गोल में तब्दील करते हुए भारत के लिए चौथा गोल किया।

इसके बाद, 40वें मिनट में सुनील ने एक बार फिर टीम के लिए गोल किया और भारत को 5-0 से आगे किया। मलेशिया के लिए अब खेल में वापसी असंभव थी, वहीं भारतीय टीम और गोल दागने के प्रयास में लगी हुई थी।

मलेशिया ने हालांकि, अपनी कोशिशों को जारी रखते हुए 50वें मिनट में राजी रहीम की ओर से दागे गए गोल के दम पर अपना खाता खोला।

चौथे क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला रहा। अंतिम दो मिनट में दोनों टीमों ने गोल किए। 59वें मिनट में रमदान रोसली ने गोल कर मलेशिया का स्कोर 2-5 किया।

अनुभवी खिलाड़ी सरदार सिंह ने अंतिम मिनट में गोल कर भारत को मलेशिया के खिलाफ 6-2 से जीत दिलाई।

यह भी पढ़े : न्यूजीलैंड टीम में चोटिल एश्ले का स्थान लेंगे सोढी

इससे पूर्व भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने हीरो एशिया कप टूर्नामेंट में रविवार को खेले गए मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को मात दी। मौलाना भाशानी नेशनल स्टेडियम में पूल-ए के मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 3-1 से हराया। यह इस टूर्नामेंट में भारत की लगातार तीसरी जीत है।

दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखा गया। पहले क्वार्टर में भारत और पाकिस्तान ने अपने मजबूत डिफेंस के दम पर खुद पर एक भी गोल नहीं होने दिया।

दूसरे क्वार्टर की शुरुआत के दूसरे ही मिनट में चिंग्लेनसाना सिंह ने शानदार गोल दागते हुए भारतीय टीम का खाता खोला। इस बीच, पाकिस्तान ने अवसर का फायदा उठाते हुए गोल दागकर स्कोर बराबर करने की कोशिश की, लेकिन पड़ोसी देश की इस कोशिश को भारतीय टीम के गोलकीपर सूरज कारकेरा ने नाकाम कर दिया।

खेल-कूद

पंजाब किंग्स के खिलाफ स्लो ओवर रेट के चलते हार्दिक पांड्या पर लगा 12 लाख का जुर्माना

Published

on

Loading

मुल्लांपुर। आईपीएल 17 के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 9 रनों से हरा दिया है। इस रोमांचक मैच में 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की पूरी टीम 19.1 ओवर में 183 पर सिमट गई। वहीं, पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में स्लो ओवर रेट के चलते मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या पर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल ने यह जानकारी गुरुवार को दी।

बीसीसीआई ने एक बयान में इसकी पुष्टि की है। जिसमें बताया गया है कि इस सीजन में टीम मुंबई की यह पहली गलती थी, इसलिए आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के अनुसार सबसे न्यूनतम दंड दिया गया है।

बात अगर मैच की करें तो 193 रनों का पीछा करने उतरी पंजाब के लिए आशुतोष शर्मा ने 25 गेंदों में 61 रनों की तूफानी पारी खेली, लेकिन वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए और मुंबई ने 9 रन से यह मुकाबला अपने नाम किया। एमआई वर्तमान में सात मैचों में तीन जीत के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर है।

Continue Reading

Trending