Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

ATTENTION इस दिन लडकियां न पहनें BRA, ये है वजह

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कहते है ‘कुछ रोग का इलाज अगर समय से पहले ना किया जाए तो इसका परिणाम बेहद बुरा होता है’। उनमें से एक रोग है ‘ब्रेस्ट कैंसर’।

दरअसल, महिलाओं को ये बीमारी आज बहुत तेजी से हो रही है। और इसकी वजह है लोगों में इस बारे में सही जागरूकता न होना।

आप सभी को पता हो की हर साल इसके लिए जागरूकता फैलाने के लिए 13 अक्टूबर को ‘No Bra Day‘ भी मनाया जाता है।

जी हाँ जब यह दिन होता है तब महिलाओं को ब्रा नहीं पहनने को कहा जाता है। इस दिन महिलाओं को ब्रा ना पहनने के लिए प्रेरित किया जाता है। दरअसल में इसे मनाने का रीजन है Breast Cancer Awareness जो हर साल मनाया जाता है।

यह चलन 2011 से शुरू हुआ है और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगो ने इसे ज्वाइन किया। इस डे का उद्देश्य ब्रेस्ट कैंसर के प्रति लोगों को जागरुक करना और महिलाओं को सेल्फ-एग्जामिनेशन के लिए ज्यादा से ज्यादा आकर्षित करना है।

आप सभी को इस बात की जानकारी हो की अगर समय रहते ही यह पता चल जाए की ब्रेस्ट कैंसर है तो इसका इलाज सम्भव होता है और मरीज को बचाया जा सकता है। लेकिन पता ना चलने पर यह सम्भव नहीं है। आप सभी को बता दें की इसे हर साल सभी देशो में मनाया जाता है।

 

 

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending