Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

लड़कियों को सुन्दर बनाने के लिए यहां निभाई जाती है ऐसी खतरनाक परम्परा, सुनकर दहल उठेगें आप

Published

on

Loading

हर लड़की की बचपन से ही ख्वाहिश होती है कि वो सुन्दर दिखे, सुन्दर लगे। ऐसे में सभी लडकियां आकर्षक दिखने के लिए तमाम कोशिशें भी करती है लेकिन किसी को सुन्दर बनाने के लिए उसको तकलीफ में डाल देना ये कहाँ की बुद्धिमानी है।

लेकिन ये एक कटु सत्य है दरअसल, लड़कियों को सुन्दर बनाने का ये भयावह काम हमारे पडोसी देश चीन में होता है।

यहां महिलाओं को खूबसूरत बनाने के लिए फुट बाइंडिंग नाम की परम्परा का अनुसरण किया जाता है। ये अनूठी परंपरा काफी कठिन और दर्दनाक होती है।

इसमें कई बार लड़कियों की सेहत पर बुरा असर भी पड़ता है। हालांकि आज के बदलते और समाज में ये प्रथा लगभग समाप्त होने के कगार पर है लेकिन अब भी कुछ ऐसे पुराने गांव बाकी रह गए है जहां इस परंपरा को निभाया जाता है।

इस खतरनाक परंपरा को निभाने के दौरान लड़कियों के पैर बाँध दिए जाते है। ऐसा करने के पीछे मान्यता है कि, इससे वह ज्यादा नहीं बढ़ पाती। इसके पीछे भी एक ख़ास वजह है. चीन में छोटे पैर की लड़कियों को सुन्दर समझा जाता है।

इस परंपरा को उन्होंने फुट बाइंडिंग का नाम दिया है। बताया जाता है कि, ये प्रथा बीसवीं शताब्दी तक काफी प्रचलित रही थी। इसके तहत घर की बड़ी महिलाएं 6 साल से छोटी उम्र की बच्ची की फुट बाइंडिंग करती है। कई बार ऐसा लंबे समय तक होने के कारण कई औरतों के पैरों में जख्म हो गए और वे अपंगता का शिकार बन गईं।

 

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending